NASA के रोवर ने मंगल ग्रह पर की पहली ड्राइव, 33 मिनट का भेजा हैरान कर देने वाला वीडियो

NASA के रोवर ने मंगल ग्रह पर की पहली ड्राइव, 33 मिनट का भेजा हैरान कर देने वाला वीडियो

वॉशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान यानी रोवर पर्सिवियरेंस ने मंगल ग्रह से अपनी पहली ड्राइव की वीडियो भेजी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 33 मिनट का रोवर के लाल ग्रह पर पहली ड्राइव की चौंका देने वाली वीडियो जारी की है। दो हफ्ते पहले रोवर पर्सिवियरेंस मंगल ग्रह की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा था। नासा ने बताया कि रोवर ने अपनी पहली ड्राइव 4 मार्च को की है। जिसका रास्ता 6.5 मीटर का था। नासा रोवर के इस ड्राइव को पहला मोबिलिटी टेस्ट के तौर पर देख रहा है। नासा ने मंगल ग्रह के जेरो क्रेटर में आधे घंटे घुमा। कहा जाता है कि लाल ग्रह के जेरो क्रेटर क्षेत्र में पहले कभी झील और नदी के डेल्टा थे। मंगल के जेरो क्रेटर में उतरा रोवर यहां प्राचीन जीवन की तलाश में गया है।

NASA Perseverance rover

नासा ने बताया है कि रोवर अपनी पहली ट्रिप के दौरान करीब 33 मिनट तक घूमता रहा। जिसमें वो सबसे पहले 4 मीटर आगे और उसके बाद बायीं ओर मुड़ा और फिर 2.5 मीटर गया। नासा के टीम के मेंबर के मुताबिक रोवर के हर सिस्टम, सब सिस्टम और इंस्ट्रुमेंट को चेक किया जा रहा है। इसके बाद उसे कैलिबरेट कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब रोवर वैज्ञानिक शोध करने लगेगा तो वह 200 मीटर तक चला करेगा।

नासा ने बताया कि ये रोवर का टायर चलाने और घुमाने का पहला मौका था। लेकिन हमें इस बात का यकीन नहीं था कि 6 पहियों के रोवर की ड्राइव इतनी अच्छी होगी। अब हमारी टीम में ड्राइव सिस्टम को लेकर विश्वास हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मोबिलिटी टेस्ट की तस्वीरें और वीडियो देखना काफी रोमांचक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+