शुरू हुई नासा की 20,000 डॉलर की इनामी चुनौती

वाशिंगटन। मंगल के वातावरण में प्रवेश करने वाले अंतरिक्ष यान को जरूरी वजन संतुलन मुहैया कराने में मददगार विज्ञान और तकनीक के छोटे उपकरणों का खाका तैयार करने वालों के लिए नासा ने 20,000 डॉलर का इनाम घोषित किया है।

NASA-challenge

नासा के मुख्य तकनीकी विशेषज्ञ डेविड मिलर ने कहा, ‘मार्स बैलेंस मार्स चैलेंज' जैसी नवोन्मेषी गतिविधियों के माध्यम से नासा लोगों को अपने साथ जोड़ने को प्रतिबद्ध है और खास तौर पर कुछ बनाने के इच्छुक समुदाय को जोडने को।'

‘मार्स बैलेंस मार्स चैलेंज' में छोटे वैज्ञानिक और तकनीकी पेलोड के डिजाइन का खाका तैयार करना है।

इन उपकरणों की दोहरी भूमिका होगी। वैज्ञानिक और तकनीकी गतिविधियों का हिस्सा बनना जिससे हमें लाल ग्रह के संबंध में और कुछ जानने का मौका मिलेगा और दूसरा वहां जा रहे अंतरिक्षयान को भार संतुलन प्रदान करना।

नासा के अनुसार, इस प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 21 नवंबर तक भेजी जा सकेंगी। विजेता की घोषणा जनवरी 2015 के मध्य में होगी और उसे 20,000 डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

नासा ने इस चुनौती के साथ ही अपनी एक नई वेबसाइट भी लांच कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+