NASA ने मंगल के लिए 'इनसाइट' स्पेसक्राफ्ट किया लॉन्च, मिलेगी भूकंप की जानकारी
नई दिल्ली। नासा ने मिशन मार्स के तहत एक और स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया है। नासा ने इनसाइट एयरक्राफ्ट को मंगल पर भेजा है। इनसाइट को शाम 4:35 बजे कैलिफॉर्निया स्थित वंडेनबर्ग वायुसेना अड्डे से छोड़ा गया। वैज्ञानिकों ने इस स्पेसक्राफ्ट को खासतौर पर मंगल पर आने वाले भूकंप को मापने के लिए डिजाइन किया गया है। इस अंतरिक्ष यान इनसाइट का पूरा नामइंटीरियर एक्सप्लोरेशन यूजिंग सिस्मिक इन्वेस्टिगेशंस है।

इस पूरे मिशन में करीब 99. 3 करोड़ डॉलर खर्च किए गए है। नासा के मुताबिक इस पूरे अंतरिक्ष मिशन का मकसद मार्स पर आने वाले भूकंपों, उसकी आंतरिक परिस्थितियों की जानकारी हासिल करना है। मंगल पर इंसानों को भेजने से पहले वैज्ञानिक इस ग्रह से संबंधित सभी जानकारियों को हासिल करना चाहते हैं। वैज्ञानिक जानना चाहते हैं कि मंगल भूकंप की कितनी क्षमता तक को झेलने में सक्षम है। इसी मकसद से इस यान में सबसे अहम हिस्सा सिस्मोमीटर को बनाया गया है।
आपको बता दें कि नासा 2030 तक इंसानों को मंगल पर भेजने की तैयारी कर रहा है। इंसानों को लाल ग्रह पर भेजने से पहले को मंगल के जलवायु, उसकी धरातल, वहां का दरअसल, 2030 तक मंगल पर लोगों को भेजने की नासा की कोशिशों के लिए वहां का तापमान जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को समझना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications