धरती को एलियन से बचाने के लिए नासा ने निकाली वैकेंसी, 1 करोड़ से ज्यादा है सैलरी

वॉशिंगटन। अगर आप दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी नासा में काम करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अमेरिकी एजेंसी नासा ने एक वैकेंसी निकाली है, जिसमें धरती को एलियन से बचाना है। नासा की यह जॉब ना सिर्फ एडवेंचर से भरी है बल्कि पैसों से भी आपको मालामाल कर देगी।

धरती को एलियन से बचाने के लिए नासा ने निकाली वैकेंसी

नासा ने प्लानेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर नाम से वैकेंसी जारी की जिसमें धरती को एलियन से होने वाले प्रभाव से बचाना और खत्म करना है। नासा ने इस पोस्ट के बारे में लिखा है कि मानव और रोबोटिक स्पेस एक्सप्लोरेशन को कार्बनिक-घटक और जैविक प्रदूषण से बचाना जैसी बड़ी जिम्मेदारी वाला काम है। साथ ही प्लानेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर को अधिकारियों को ग्रह संबंधी संरक्षण मामलों पर सलाह देना और रोबोटिक व ह्यूमन स्पेसफ्लाइट मिशन की अनुमति देना जैसे काम शामिल है।

इस काम के लिए नासा हर साल 124,406 अमेरिकी डॉलर से लेकर 187,000 अमेरिकी डॉलर देगा। यानि, करीब 80 लाख से 1 करोड़ 20 लाख रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे।

इसके अलावा प्लानेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर को सुरक्षा मिशन आश्वासन अधिकारियों को ग्रह संबंधी संरक्षण मामलों पर सलाह देनी होगी और रोबोटिक व मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन से संबंधित आदेश देना जैसे काम शामिल है। जिन्हें इंजीनियरिंग क्षेत्र में लंबा अनुभव है, वे उम्मीदवार 14 अगस्त तक USAJobs.gov पर जाकर एप्लाय कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+