ब्लैक होल की आवाज में सुनाई दे रही 'ओम' की ध्वनि? NASA ने किया रिकॉर्ड, आपने सुनी क्या
वाशिंगटन, 24 अगस्तः नासा के वैज्ञानिकों ने धरती से 20 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर मौजूद पर्सियन आकाशगंगा समूह के केंद्र में एक विशाल ब्लैक होल की आवाज रिकॉर्ड की है। इस कल्सटर में गैस और प्लाजमा के जरिए बढ़ने वाली वास्तविक ध्वनि तरंगों को खोजा गया है, जिसके बाद नासा ने ब्लैक होल की आवाज जारी की है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह ओम सुनाई दे रही है।

नासा ने कहा ये एक कंपन की आवाज है
नासा ने ट्वीट किया, यह धारणा गलत थी कि अंतरिक्ष में कोई ध्वनि नहीं है, क्योंकि आकाशगंगा खाली है। इससे ध्वनि तरंगों को यात्रा करने का कोई रास्ता नहीं मिलता। एक गैलेक्सी क्लस्टर में इतनी गैस है कि हमने वास्तविक ध्वनि को पकड़ लिया है। यहां एक ब्लैक होल की एंप्लीफाइड और अन्य डाटा के साथ मिलाकर बनाई गई ध्वनि है। नासा ने कहा कि यह आवाज एक कंपन है जो सुनने में बेहद डारावनी है।
कुछ यूजर्स को लगी ओम की ध्वनि
नासा की ओर से जारी किए गए ब्लैक होल की आवाज में लोगों को ओम सुनाई दिया है। कई लोगों ने नासा के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा कि अंतरिक्ष में ओम की आवाज गूंजती है। एक यूजर ने लिखा है कि विज्ञान, हिन्दू ऋषियों से पीछे चल रहा है। विज्ञान ने आज जो खोजा है वह बहुत पहले ऋषियों ने खोज लिया था। वहीं. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ओम एक शाश्वत ध्वनि है। यह ब्रह्मांड में सभी जगह मौजूद है।

ऐसे मिली सफलता
साल 2003 में ब्लैक होल को पहली बार ध्वनि से जोड़ा गया था और अध्ययन के मामले के रूप में इस्तेमाल किया गया था। तब वैज्ञानिकों ने पाया था कि ब्लैक होल से पैदा होने वाला दबाव क्लस्टर की गर्म गैस में तरंग पैदा करता है। हालांकि, ये आवाज इतनी कम थी कि इंसानों को सुनाई नहीं देती। खगोलीय डेटा का सोनिफिकेशन करके वैज्ञानिकों ने इसे बदल दिया।

पर्सियस गैलेक्सी में है ये ब्लैक होल
नासा ने बताया कि यह ब्लैक होल पर्सियस गैलेक्सी क्लस्टर में मौजूद है। यह आकाशगंगा (गैलेक्सी) अपने आप में 1.1 करोड़ प्रकाश वर्ष चौड़ी है। इसमें गर्म गैसों के कई समूह हैं। यह अपने आप में गैसों का एक बड़ा बादल है।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications