NASA एडमिनिस्ट्रेटर का दावा, धरती पर आते हैं एलियंस, उनकी शक्ति हमारे लिए चिंताजनक
नासा के एडमिनिस्ट्रेटर और पूर्व खगोलविद बिल नेल्सन ने दावा किया है कि धरती पर एलियंस आते रहते हैं और उनकी शक्ति हमारे लिए चिंताजनक है।
वॉशिंगटन, जून 29: नासा के एडमिनिस्ट्रेटर और पूर्व अंतरिक्ष यात्री बिल नेल्सन के एलियंस को लेकर बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि हम ब्रह्मांड में अकेले नहीं हैं। नेल्सन का बयान उस वक्त आया है, जब पेंटागन ने एलियंस और यूएफओ को लेकर कन्फ्यूज करने वाला रिपोर्ट सार्वजनिक किया है, जिसमें अमेरिका में 144 यूएफओ देखे जाने की पुष्टि की गई है। पेंटागन की गोपनीय रिपोर्ट को देखने के बाद नासा के अधिकारी और पूर्व अंतरिक्षयात्री ने कहा है कि 'रिपोर्ट में वही लिखा है, जो हमने सोचा था'। नासा के एडमिनिस्ट्रेटर ने इशारों में कहा है कि धरती पर एलियंस आते हैं और हमें उनकी शक्ति से चिंतित होनी चाहिए, क्योंकि हम उन्हें पहचान करने में हर बार नाकामयाब साबित होते हैं।

रिपोर्ट पर नासा अधिकारी का बयान
नासा के अधिकारी बिल नेल्सन ने कहा है कि 'अमेरिकी नौसेना के पायलट ने क्या देखा, इसका जवाब हमें वहीं पता है। वो जानते हैं कि उन्होंने कुछ देखा है। उन्होंने उसे ट्रैक किया है। उन्होंने अपने रडार में उसे कैद किया है और उसका पीछा करने की कोशिश भी की है, लेकिन वो अचानक समुद्र में गायब हो गया।' उन्होंने कहा कि ''हमारे पास जो पेंटागन की रिपोर्ट है, उसमें कहा गया है कि 140 ऐसे ऑब्जेक्ट देखे जा चुके हैं। इसीलिए मैं अपने वैज्ञानिकों से यह देखने के लिए कहता हूं कि क्या वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ये किसी प्रकार का स्पष्टीकरण है? मैं उनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं,।

नौसेना पायलट से की बात
उन्होंने कहा कि ''उन्होंने एक के बाद एक कई नौसेना के पायलटों के साथ बात की है। उस वक्त वो 2001 से 2019 तक फ्लोरिडा के वरिष्ठ सीनेटर के रूप में कार्यरत थे। बिल नेल्सन ने कहा कि ''... मैंने नौसेना के पायलटों से बात की है, जब हमें सीनेट की आर्म्ड सर्विस में बताया गया और मेरा ऐसा मानना है कि वहां कुछ निश्चित तौर पर है। यह जरूरी नहीं कि वह एक अलौकिक शक्ति हो, लेकिन अगर उनके पास ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिन्हें हम समझ तक नहीं पा रहे हैं, और अगर वो हमारे विरोधियों के पास है, तो हमें चिंतित होना चाहिए।'

चीन-रूस की साजिश से इनकार
पेंटागन ने अपनी कन्फ्यूज करने वाली रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिकी नौसेना को चकमा देने वाले वो ऑब्जेक्ट कोई यूएफओ नहीं होकर कोई ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो चीन या रूस के पास है और जिसे वो अमेरिका के खिलाफ टेस्ट कर रहे हों। 9 पन्नों की सार्वजनिक की गई रिपोर्ट में पेंटागन ने यूएफओ जैसे शब्द को मानने से इनकार कर दिया है। लेकिन, नासा अधिकारी बिल निल्सन इस बात से समहत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 'इसमें कोई शक नहीं कि हालिया समय में अमेरिका और चीन के बीच काफी विवाद बढ़ा है और दोनों देशों में काफी तनाव भी है, लेकिन उसके बाद भी मैं कहना चाहूंगा कि नौसेना को निशाना बनाने के लिए वो कारक जिम्मेदार नहीं हैं।'

अलौकिक शक्तियों की पहचान
नासा के अधिकारी ने एक तरफ से यह कहने की कोशिश की है कि रूस और चीन के पास अभी ऐसी टेक्नोलॉजी नहीं है, कि वो अमेरिकी नौ-सेना को चकमा दे सके। उन्होंने कहा कि ''अगर हम ब्रह्मांड की बात करते हैं तो हमें ये सोचना चाहिए कि ब्रह्मांड असीमित है और नासा के पास सिर्फ एक कार्यक्रम है, जिसका काम अलौकिक शक्तियों की पहचान करना है। लेकिन, अभी तक ऐसी किसी चीज से हमारा संपर्क नहीं हुआ है, जो हमसे ज्यादा बुद्धिमान हों। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि 'अमेरिका की सरकार और अमेरिका की जनता, दोनों की नजर यूएपी और यूएफओ पर है'।

नासा करेगा यूएफओ पर जांच
बिल निल्सन ने कहा कि '''लोग उन शक्तियों को जानने के लिए भूखे हैं, और निश्चित रूप से जितनी जानकारी हमें मिल रही है, हमारी जिज्ञासा उतनी ज्यादा ही बढ़ रही है। लोग यह जानने के लिए तरस रहे हैं कि ब्रह्मांड में क्या है। क्या हम अकेले हैं? व्यक्तिगत रूप से मुझे नहीं लगता कि हम अकेले हैं। ब्रह्मांड इतना बड़ा है, साढ़े 13 अरब साल पहले ब्रह्मांड की शुरुआत हुई थी। यह बहुत बड़ा है। लेकिन लोग इस तरह की सूचनाओं के भूखे हैं और हम लगातार खोज करते रहेंगे।' जबकि पेंटागन की हाल ही में गोपनीय रिपोर्ट में उत्तर से ज्यादा सवाल उठाए गये हैं। ऐसे में नेल्सन का मानना है कि इस साल के अंत में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च होने के बाद स्थिति बदल सकती है। उन्होंने कहा कि, "हम पहले से ही दूसरे सूर्यों के आसपास दूसरे ग्रहों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। जब हम नवंबर में जेम्स वेब टेलीस्कोप लॉन्च करेंगे, तो हम बहुत कुछ समय पर देख सकेंगे। और हमें ब्रह्मांड की बहुत सारी और जानकारियां मिल सकेंगी''












Click it and Unblock the Notifications