जी 20 समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन पहुंचे पीएम मोदी, इन नेताओं से होगी मुलाकात
हांगझू। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन के हांगझू पहुंच गए हैं। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीटर पर दी।

उन्होंने लिखा है कि 'हनोई में सुबह, हांगझू में रात। पीएम मोदी जी 20 समिट में शामिल होने के लिए चीन पहुंच गए हैं।'
इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से एनएसजी और सीपीईसी के मुद्दे पर द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
3 महीने से कम समय में दूसरी वार्ता
3 महीने से भी कम समय के भीतर पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यह दूसरी मुलाकात होगी। इससे पहले दोनों की मुलाकात संघाई कार्पोरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की ताशकंत में हुई बैठक में मिले थे।
यह बैठक इसी साल जून में हुई थी।
इन मुद्दों पर होगी बात
रविवार को होने वाली बैठक में पाक अधिकृत कश्मीर के रास्ते चीन पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर का मुद्दा भी उठ सकता है।
इस बैठक में पाक प्रायोजित आतंकवादी संगठन और भारत के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG)के मुद्दे पर भी बात हो सकती है। पीएम मोदी यहां ऑस्ट्रेलिया के पीएम मैलकम टर्नबुल से भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
इनसे भी होगी मुलाकात
साथ ही दुबई के डिप्टी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से भी मोदी वार्ता करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पीएम मोदी की मुलाकात भी होगी।












Click it and Unblock the Notifications