मोदी ने की भारतीय वाणिज्यदूतावास पर हमले की निंदा, सहायता का आश्वासन दिया

स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हूं। मैंने राजदूत से बात भी की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्विट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि नवनियुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेरात में भारतीय वाणिज्यदूतावास पर हुए हमले की घटना पर नजर बनाए हुए हैं। अफगानिस्तान में अमर सिन्हा से बात की है। अफगानिस्तान में मौजूद भारतीय दूतावास के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया है।
अकबरुद्दीन ने कहा कि मोदी ने हेरात में वाणिज्यदूतावास के बहादुर कर्मचारियों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह वाणिज्यदूतावास पर चार बंदूकधारियों ने हमला किया। मोदी 26 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications