मोदी के सत्‍ता में अाते ही डरने लगा सबसे खूंखार आतंकी हाफिज सईद, छूटने लगे हैं पसीने

Hafiz Muhammad Saeed
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और भारत के भावी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते है जिस बात की उम्‍मीद जाहिर की जा रही थी वैसा ही होने लगा है। नरेन्‍द्र मोदी के सत्‍ता में आते ही मुंबई हमले के मास्‍टर माइंड और आतंकी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद के पसीने छूटने लगे हैं। हाफिज सईद को कार्रवाई का डर सता रहा है। हाफिज सईद ने कहा है कि भाजपा के सत्‍ता में आने से भारत-पाकिस्‍तान के रिश्‍ते शायद सुधरेंगे।

इस्लामाबाद में रैली को संबोधित करते हुए सईद ने कहा,भारत में हालिया चुनाव पाकिस्तान विरोधी और गैर धर्मनिरपेक्ष एजेंडे पर जीता गया है। सईद ने मोदी को तानाशाह, अत्याचारी और क्रूर व्यक्ति बताया है। सईद ने कहा कि मोदी आ गया है। अब अल्लाह की इच्छाएं और दोस्ती का भ्रम चूर-चूर हो गया है। दरअसल यह पहले ही ध्वस्त हो गया था। अब आप इस दोस्ती को आगे नहीं ले जा सकते। वह (मोदी) आपको अलग रास्ता दिखाना चाहते हैं।

हर कोई जानता है कि भारत में पूरा चुनाव पाकिस्तान विरोधी और इस्लाम विरोधी भावनाओं पर लड़ा गया। हाफिज सईद भारत का दुश्नम नंबर वन है। अमरीका ने जमात उत दावा को प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल कर रखा है। अमरीका ने हाफिज सईद पर करोड़ों रूपए का इनाम घोषित कर रखा है। मुंबई हमलों में हाफिज सईद की भूमिका को लेकर भारत कई बार पाकिस्तान को पुख्ता सबूत सौंप चुका है। इसके बावजूद वह पाकिस्तान में खुल घूम रहा है। पाकिस्तान की सरकार ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+