पीएम मोदी ने सिंगापुर को प्रथम प्रधानमंत्री को बताया कर्मयोगी
सिंगापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री ली कुआन यू को समकालीन राजनीति का एक महान नेता बताया उन्होंने कहा कि ली भारत के अच्छे मित्र थे। ली के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार सुबह सिंगापुर पहुंचने के बाद मोदी ने कहा कि ली को भारत की क्षमता में अधिक भरोसा था।

ली की उम्र 91 वर्ष थी उनका निमोनिया के चलते सोमवार को निधन हो गया था। भारतीय प्रधानमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ली कुआन यू के निधन से एक युग का अंत हो गया है। वह हमारे समय के एक महान नेता थे।
पीएम ने कहा कि ली वैश्विक विचारक थे, वह आर्थिक प्रगति की वकालत करते थे, और साथ ही उन्होंने हमारे क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता लाने के लिए अथक प्रयास किया। मोदी ने कहा कि ली की निजी जिंदगी उनके जैसे ही कइयों के लिए प्रेरणा रही है। प्रधानमंत्री ने संवेदना पुस्तिका में लिखा, "वह न सिर्फ सिंगापुर बल्कि पूरे एशिया के लिए आशा की मशाल थे।
पीएम ने कहा कि आज, वह मशाल नहीं रहा, लेकिन यह एक ऐसा मशाल था जिसने कई नए देशों में आशा के दीप जला दिए हैं। आशा के ये दीप जबतक जलते रहेंगे, तबतक वह हमें प्रेरित करते रहेंगे। मैं भारत की जनता की तरफ से इस प्रतिबद्ध कर्मयोगी, महान शख्सियत को नमन करता हूं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications