शपथ ग्रहण के लिए PM मोदी ने पड़ोसी देशों के नेताओं को किया आमंत्रित, क्या शहबाज को भी भेजेंगे न्योता?
Narendra Modi Swearing-In Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हफ्ते के अंत में होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए नेपाल, बांग्लादेश और मॉरीशस के प्रधानमंत्रियों, श्रीलंका के राष्ट्रपति और भूटान के राजा को आमंत्रित किया है।
सीएनएन-न्यूज18 ने इस घटनाक्रम से परिचित लोगों के हवाले से रिपोर्ट की पुष्टि की है, लेकिन ऐसी रिपोर्ट है, कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को आमंत्रित नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हीं देशों के राष्ट्राध्यक्षों को पीएम मोदी ने आमंत्रित किया है, जो भारत के पड़ोसी और सहयोगी हैं।\

प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ को आमंत्रित किया है। इसके अलावा श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और भूटान के राजा ड्रुक ग्यालपो जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक को आमंत्रित किया गया है।
आपको बता दें, कि ये तीसरी बार है, जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं और हर बार उनके शपथ ग्रहण समारोह में भारत की विदेश नीति की झलक मिलती है।
नरेन्द्र मोदी ने जब पहली बार प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ लिया था, उस वक्त उन्होंने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के नेताओं को आमंत्रित किया था, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ उस वक्त नई दिल्ली आए थे और नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था। वहीं, जब उन्होंने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, उस वक्त कार्यक्रम में बिम्सटेक देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, नरेन्द्र मोदी 8 जून को रात 8 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और उन्होंने विदेशी मेहमानों को खुद टेलीफोन कर आमंत्रित किया है।
श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को टेलीफोन कर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था और श्रीलंकन राष्ट्रपति ने न्योता कबूल भी कर लिया है।
इसके अलावा, नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया से भी टेलीफोन पर बात की है और दोनों नेताओं ने 'विकसित भारत 2047' और 'स्मार्ट बांग्लादेश 2041' के विजन को पूरा करने के लिए साथ काम करने के संकल्प को दोहराया है। आपको बता दें, कि जब NDA ने चुनावी जीत हासिल की, तो नरेन्द्र मोदी को बधाई देने वाली सबसे अग्रणी नेताओं में शेख हसीना भी शामिल थीं। शेख हसीना ने भी दिल्ली आने और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता स्वीकार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications