VIDEO: ट्रंप के बाद हिलेरी के नग्न पुतले ने अमेरिका में मचाया हंगामा, वीडियो वायरल
अमेरिका के मैनहंटन में एक सबवे स्टेशन के बाहर एक महिला हिलेरी क्लिंटन का एक नग्न पुतला लेकर प्रदर्शन करते हुए नजर आई। इससे पहले अगस्त माह में भी डोनाल्ट ट्रंप का एक नग्न पुतला सामने आया था।
वाशिंगटन। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले हिलेरी और ट्रंप के समर्थक, समर्थन करने की मर्यादा भूलते जा रहे हैं। अमेरिका के मैनहंटन में एक सबवे स्टेशन के बाहर एक महिला हिलेरी क्लिंटन का एक नग्न पुतला लेकर प्रदर्शन करते हुए नजर आई। इससे पहले अगस्त माह में भी डोनाल्ट ट्रंप का एक नग्न पुतला सामने आया था।

मंगलवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें दिख रहा था कि डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को एक बड़ा सा पुतला लेकर एक सबवे स्टेशन के बाहर बैठी हुई थी।
इस वीडियो में एक महिला को यह कहते सुना गया कि हमें इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए था। पर अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर इसके पीछे था कौन।
पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उस पुतले को हटा दिया गया है और अभी इस मामले में किसी को समन नहीं दिया गया है।
वीडियो देखने पर पता चल रहा है कि कुछ लोगों ने उस पुतले के संग सेल्फी भी ली। वहीं कुछ लोगों ने उस पुतले की पिटाई भी की। इस दौरान पुतला बनाने वालों से एक महिला की तकरार भी हो गई।












Click it and Unblock the Notifications