500 KM प्रति घंटे की रफ्तार से जा रहे 'UFO' का पीछा करते हुए दिखा जेट, VIDEO वायरल
नई दिल्ली, 20 जुलाई: पिछले कुछ महीनों से दूसरे ग्रह पर जीवन को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। इन दावों को ज्यादा हवा तब मिली, जब अमेरिका की कई बड़ी हस्तियों ने एलियंस और UFO को लेकर खुलकर बात की। अब जॉर्जिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक रहस्यमयी सफेद चीज आसमान में दिख रही। जिसका पीछा करता हुए एक दूसरा जहाज नजर आ रहा है। (वीडियो-नीचे)
Recommended Video

आसमान में सफेद रहस्यमयी चीज
वीडियो को MrMBB333 नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया। साथ ही बताया गया कि वो जॉर्जिया का है। ये एक फेमस यूट्यूब चैनल है, जहां पर अजीबो-गरीब घटनाओं के वीडियो साझा किए जाते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सफेद रंग की रहस्यमयी चीज तेजी से आगे बढ़ रही है, जिसके पीछे एक जेट लगा हुआ है। स्थानीय लोग इस रहस्यमयी चीज को UFO बता रहे हैं। साथ ही दावा किया जा रहा कि घटना के वक्त उसकी स्पीड 500 किलोमीटर प्रतिघंटे की थी।

सबसे पहले महिला को दिखा 'UFO'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो को जॉर्जिया के स्टेट्सबोरो के "डॉन जे" द्वारा 13 जुलाई को सुबह 9.15 पर फिल्माया गया था। MrMBB333 के मुताबिक ये एक अविश्वनीय वीडियो है। एक महिला अपना एंटीना घुमाने के लिए बाहर गई थी, तभी आसमान में उन्होंने जहाज को किसी चीज का पीछा करते हुए देखा। वो दोनों करीब एक मिनट तक आंखों के सामने रहे। जिस वजह से वीडियो भी एक मिनट से कम का बन पाया।

विश्लेषण में पता चली ये बात
वीडियो में महिला को साफ कहते सुना जा सकता है कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। दोनों चीजों की रफ्तार बहुत ज्यादा तेज थी। पीछा कर रहे जेट्स से तो धुंआ निकल रहा था, लेकिन आगे की रहस्यमयी चीज घेरे के आकार में आगे बढ़ रही थी। MrMBB333 ने वीडियो का विश्लेषण करने पर पाया कि जेट की रफ्तार 400-500 किलोमीटर प्रति घंटे की थी, जिसकी रहस्यमयी चीज से काफी दूरी थी। इसके अलावा आगे वाली चीज निश्चित रूप से हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर नहीं है।
किए जा रहे कई दावे
वीडियो बनाने वाली महिला ने बताया कि विमान अटलांटिक महासागर की ओर जा रहा था। वहां पर पहले किसी भी शख्स ने इस तरह का नजारा नहीं देखा। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग अपनी-अपनी थ्योरी दे रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि दो अलग-अलग ऊंचाई पर उड़ रहे जहाज थे। यहां पीछा करने जैसा कोई मामला नहीं है, तो कई लोग इसे एलियंस का जहाज बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications