चीन के बाद अब इस देश में पानी के नीचे मिली 'दूसरी दुनिया', अंदर दिखा हरा भरा 'रहस्यमयी जंगल '
नई दिल्ली, 06 अगस्त: समुद्र कई रहस्यों से भरे पड़ा है। जमीन पर या समुद्र में आए दिन वैज्ञानिक या खोजी लोग ऐसी चीजों की खोज करते हैं। जो लोगों को हैरत में डाल देती हैं। गोताखोरों ने अब एक ऐसी खोज की है। गोताखोरों ने नदी के अंदर मौजूद दूसरी दुनिया की खोज की है। माना जा रहा है कि यह पहली बार दुनिया के सामने आई है। इसकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये रहस्यमी दूसरी दुनिया मेक्सिको में मौजूद है।

अब पानी के अंदर मिली दूसरी दुनिया
गोताखोर नदी के अंदर की गुफाओं को देखने के लिए गहरे पानी में उतरे थे। मेक्सिको की गुफाओं की खोज करने वाले इन गोताखोरों को नदी में ताज़े पानी और खारे पानी की बारी-बारी से परतों के कारण घूमते हुए कोहरे जैसी आकृति दिखी। जिसे देखने के लिए वे और पास पहुंच गए। पास पहुंचे गोताखोरों को एक गहरे होल में प्रकाश की किरणें जाती हुई दिख रही थी। जिसके बाद गोताखोरों ने उसमें उतरने का फैसला किया। ये सोनेट 55 मीटर की गहराई में था। जहां सिर्फ गोताखोर ही पहुंच सकते हैं।

पानी के अंदर बह रही थी नदी!
मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेक्सिको के युकाटन में अंडर वाटर फोटोग्राफर फ़्रांसिस पेरेज़ ने तस्वीरें निकालने के लिए इस सिंक होल में उतरने का फैसला किया। इस गहरे गड्डे को एल पिट कहा जाता है। जब वह उसके अंदर पहुंचे। उन्हें जो दिखा वह अविश्वसनीय था। फ्रांसिस ने बताया कि,नदी के नीचे मौजूद इस दूसरी दुनिया को देखकर ऐसा लग रहा था कि, मानों पानी के अंदर एक नदी बह रही हो।
पहली बार अंदर पहुंचे लोग रहस्यमयी जगह देखकर रह गए हैरान
फोटोग्राफर ने बताया कि, यह एक दूसरी दुनिया की तरह था, जो एक रहस्यमयी जगह है। जिसके बारे में दुनिया को पता ही नहीं था। फ्रांसिस ने बताया कि, सेनोट उन सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जहां मैंने आज तक के जीवन में डाइव की है। उस समय यह मेरे लिए एक नया पारिस्थितिकी तंत्र था। फ्रांसिस ने इन तस्वीरों को अपने कैमरे में भी कैद किया है।

क्या होते हैं सेनोट
फ्रांसिस ने बताया कि, पानी इतना साफ है और अगर आप अंदर नहीं जाते हैं तो बाहर से बादल जैसा दिखता है। मुझे लगता है कि विज्ञान ने लगभग 5,000 सेनोट की खोज की है और हर साल वे नए सेनोट की खोज कर रहे हैं। बता दें कि सेनोट उन जगहों को कहा जाता है जो पृथ्वी के नीचे पानी के खुले हुए स्रोत होते हैं। जहां पर मनुष्य आ जा सकता है। सेनोट को प्राचीन माया लोगों पवित्र जगह माना करते थे। जो अक्सर उन्हें धार्मिक संस्कारों और मानव बलि के स्थलों के रूप में इस्तेमाल करते थे।

समुंद्र में मिला दूसरी दुनिया का रास्ता!
इससे पहले गोताखोरों ने समुद्र के अंदर दूसरी दुनिया का रास्ता खोजा था। पुरातत्वविदों ने समुद्र की गहराई में पीले ईंटों से बनी एक सड़क खोजी थी। समुद्र की गहराई में शोधकर्ताओं ने अजीबगरीब पत्थरों की बनावट को देखी। यह पीले ईंटों से बने एक खड़ंजे की तरह दिख रही है। उन्हें भी समझ नहीं आया कि आखिर समुद्र के अंदर ये सड़क आई कहां से ? रिसर्चर्स ने तो मज़ाक में इसे दूसरी दुनिया का रास्ता भी कह दिया।

तस्वीरें ने किया हैरान
एक्सप्लोरेशन वेसल नॉटिलस के शोधकर्ताओं ने इस सड़क की खोज की है। शोधकर्ताओं ने इसको एक आईलैंड बताया है जो हजारों साल पहले प्रशांत महासागर में डूब गया था। समुद्र में मिले इस पीले रंग की इस सड़क का वीडियो वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि किसी वॉलकेनो के फटने से इस संरचना का निर्माण हुआ होगा जो अब सड़क जैसा नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications