म्यांमार में जुंटा शासन की बड़ी हार, चीन से सटे अहम शहर पर विद्रोहियों का हुआ कब्जा

म्यांमार की सैन्य सरकार ने स्वीकार किया है कि चीन के साथ पूर्वोत्तर सीमा पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उसके एक प्रमुख शहर लुक्काई पर विद्रोही सशस्त्र समूहों के गठबंधन ने कब्जा कर लिया है। इसके बाद म्यांमार ने अपनी सेना वापस ले ली है।

जनजातीय अल्पसंख्यक विद्रोही गठबंधन थ्री ब्रदरहुड अलायंस ने लुक्काई पर कब्जा किया है। विद्रोहियों का कहना है कि उन्होंने लुक्काई में स्थित सेना के स्थानीय हेडक्वॉर्टर में सभी सैनिकों से हथियार जब्त कर लिए हैं।

Myanmar ethnic alliance

लुक्काई, कोकांग स्व-प्रशासित क्षेत्र की राजधानी है, जो भौगोलिक रूप से म्यांमार में उत्तरी शान राज्य का हिस्सा है। इस इलाके में जातीय गठबंधन द्वारा बीते 27 अक्टूबर को जुंटा सरकार के खिलाफ शुरू किए गए आक्रमक अभियान के बाद म्यांमार सेना की ये सबसे बड़ी हार मानी जा रही है।

म्यांमार की सैन्य सरकार देश में लोकतांत्रिक समर्थक ताकतों से गुरिल्ला युद्ध लड़ रही है। यूं तो जातीय सशस्त्र संगठन दशकों से अधिक स्वायत्तता के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन फरवरी 2021 में सेना द्वारा आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार से सत्ता छीनने के बाद से म्यांमार गृहयुद्ध की चपेट में आ गया है, जिससे लोकतंत्र समर्थक ताकतों द्वारा राष्ट्रव्यापी सशस्त्र प्रतिरोध शुरू हो गया है।

ब्रदरहुड एलायंस म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी, ता'आंग नेशनल लिबरेशन आर्मी और अराकान आर्मी से बना है। एमएनडीएए कोकांग अल्पसंख्यकों का एक सैन्य बल है, जो जातीय चीनी हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस संघर्ष ने चीन के साथ म्यांमार जुंटा के संबंधों में तनाव पैदा कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में चीन के दो मंत्री म्यांमार के सैन्य शासकों से वार्ता कर चुके हैं। चीन, जिसके सैन्य और जातीय गठबंधन दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं, लड़ाई को ख़त्म करने की मांग कर रहा है।

इससे पहले बुधवार को चीन के इलाके में तोपखाने के गोले गिरे थे। इसमें 5 लोग घायल हो गए थे जिसके बाद चीन ने विरोध जताया था। म्यांमार सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल ज़ॉ मिन तुन ने कहा कि ये गोले विद्रोहियों ने दागे हैं और उसने चीन के साथ अपने रिश्ते को नुकसान पहुंचाने के लिए सेना पर दोष मढ़ने की कोशिश की है।

म्यांमार सैन्य शासन के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन तुन ने कहा कि ब्रिगेडियर जनरलों सहित 2,389 सैन्य कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को लौक्काइंग शहर में आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो क्लिप में सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को विभिन्न वाहनों में ले जाते हुए दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+