160 लोगों को मारने वाले लखवी को पाक सरकार दे रही राजशाही ठाट

नई दिल्ली। जकीउर रहमान लखवी को दुनियाभर में एक खुंखार आतंकी के तौर पर जाना जाता है। लखवी को मुंबई धमाकों के मुख्य षड़यंत्रकारी के तौर पर जाना जाता है जिसमें 160 निर्दोष लोगों की जान चली गयी थी। लेकिन इन सब के बावजूद लखवी को पाकिस्तान में शाही मेहमान की तरह रखा जाता है।

lakhvi

लाहौर में लखवी की रिहाई के बाद उसकी कोठी के बाहर आईएसआई और सेना के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। यही नहीं लखवी को कई शाही इंतजाम भी मुहैया कराये गये हैं। यहां यह गौर करने वाली बात यह है कि लखवी के बंगले के बाहर लगी भारी सुरक्षा के बीच लखवी को जो भी सुविधायें मुहैया करायी जा रही है उसका खर्च पाक सरकार वहन कर रही है।

पाकिस्तान का सबसे अनमोल खजाना

लखवी के बारे में ये खुफिया जानकारी जो खुफिया एजेंसियों ने दी है वह चौकाने वाली नहीं है। यह पहले से ही साफ था कि पाक सरकार को लखवी की सख्त जरूरत थी। लखवी को जेल से बाहर निकालने के लिए सरकार ने हर संभव प्रयास किये।

लखवी की सुरक्षा के मद्देनजर उसे उसके बंगले से बाहर नहीं आने के निर्देश दिये गये थे। वहीं लखवी की सुरक्षा में ना सिर्फ सेना और आईएसआई के बल्कि लश्कर-ए-तैय्यबा के भी लड़ाके लगे हुए हैं। वहीं पाकिस्तान के कमांडो भी साधारण कपड़ों में लखवी की सुरक्षा में लगे हैं।

मुंबई धमाकों के मुख्य षड़यंत्रकारी लखवी को फ्री फोन सहित कई सुविधाओं को सरकार ने मुहैया कराया है। वहीं आईएसआई ने लखवी को इस सुविधा को भी मुहैया कराया है जिससे वह अपने बंगले से लश्कर के सभी सदस्यों से संपर्क कर सके।

लोगों की पहुंच से दूर है लखवी का बंगला

लखवी के बंगले में जिस तरह की सुरक्षा लगायी गयी है उसके बीच उसके बंगले तक पहुंचना किसी के लिए भी असंभव है। वहीं उसके बंगले में सिर्फ आईएसआई और लश्कर के आला नेताओं के अलावा किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है।

लखवी अपने बंगले के भीतर से अपने सहयोगियों के साथ अहम बैठके करता है। यही नहीं पाकिस्तान की बदलती स्थितियों का भी वह अपने बंगले के भीतर से ही जायजा लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+