Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

19 साल के लड़के ने अमेरिका के Memphis में चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 2 लोगों की मौत, आरोपी फरार

अमेरिका में गन कल्चर एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फेसबुक पर लाइव होकर इस पूरे वारदात को अंजाम दिया।

न्यूयॉर्क, 8 सितंबर : अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी (शूटिंग) की घटना हुई है, जिसमें दो लोगों के मारे जाने की सूचना है। खबर के मुताबिक, गुरुवार को यूएस के टेनेसी (Tennessee ) राज्य के मेम्फिस (Memphis) में कथित तौर पर एक 19 वर्षीय नौजवान ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उसने भयंकर तबाही मचाई है। अभी तक जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके हिसाब से संदिग्ध आरोपी का नाम ईजेकील केली (Ezekiel Kelly) बताया जा रहा है। इस व्यक्ति ने शहर के चारों ओर घूमते हुए, अंधाधुंध फायरिंग (Multiple shootings were reported in Memphis of america) शुरू कर दी। उसने फेसबुक पर लाइव होकर फायरिंग को अंजाम दिया। ईजेकील के इस करतूत से इलाके में डर का माहौल व्याप्त हो गया है।

गोलीबारी में दो लोगों की मौत, आरोपी फरार

गोलीबारी में दो लोगों की मौत, आरोपी फरार

अमेरिका में गन कल्चर एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फेसबुक पर लाइव होकर इस पूरे वारदात को अंजाम दिया। फेसबुक लाइव स्ट्रीम में संदिग्ध बंदूकधारी को एक स्टोर में घुसते और लोगों पर गोलियां चलाते हुए साफ देखा जा सकता है। बीएनओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध शूटर ने सबसे पहले अपने वाहन का एक्सिडेंट करवाया फिर पास खड़ी एक टोयटा एसयूवी के चालक को गंभीर रूप से घायल कर गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध वर्तमान में अर्कांसस शहर की तरफ ग्रे कलर की टोयोटा एसयूवी लेकर भागा है। गाड़ी का नंबर AEV63K है। पुलिस ने लोगों से कहा कि, अगर यह संदिग्ध दिखे तो तुरंत 911 पर कॉल करें।

19 साल के लड़के ने फायरिंग की

19 साल के लड़के ने फायरिंग की

सीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध अभी भी फरार है और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने उसकी एक तस्वीर जारी की और मेम्फिस के निवासियों को "जब तक यह हल नहीं हो जाता तब तक घर के अंदर रहने की सलाह दी।" वहीं, इस घटना के संवेदनशीलता को देखते हुए मेम्फिस विश्वविद्यालय ने छात्रों को एक संदेश भेजा जिसमें कहा गया था कि परिसर के पास एक शूटिंग की सूचना मिली है। रोड्स कॉलेज, जो विश्वविद्यालय से लगभग 4 मील की दूरी पर है, ने छात्रों को परिसर में और जो जहां हैं वहीं पर उन लोगों को रहने की सलाह दी है।

पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की सलाह दी

पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की सलाह दी

मेम्फिस पुलिस ने ट्विटर पर तुरंत लोगों से कहा, "अगर आपको बाहर नहीं जाना है, तो इसका समाधान होने तक घर के अंदर रहें।"वहीं, KAIT टेलीविजन ने बताया कि संदिग्ध टेनेसी राज्य लाइन से अर्कांसस की ओर भाग गया है।

फेसबुक पर लाइव होकर घटना को दिया अंजाम

मेम्फिस पुलिस विभाग के अनुसार आरोपी कई शूटिंग के लिए जिम्मेदार है। वह फेसबुक पर लाइव होकर घटना को अंजाम दे रहा है। पुलिस ने किशोर की एक तस्वीर के साथ-साथ उस वाहन का विवरण भी जारी किया जिसे वह चला रहा था। पुलिस के मुताबिक उसने गाड़ी भी बदली है। बता दें कि, इससे पहले अमेरिका के टेक्सास से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें एक स्कूल में एक 18 साल के सनकी नौजवान ने स्कूल में फायरिंग कर 21 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। मरने वालों में अधिकांश छात्र शामलि थे। वहीं, अमेरिकी मीडिया के मुताबिक साल 2022 सिर्फ स्कूलों में कई गोलीबारी की घटना हो चुकी है। फरवरी 2018 में फ्लोरिडा के पार्कलैंड में मार्जोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल की शूटिंग के बाद से टेक्सास में ये सबसे बड़ी घटना थी। साल 2012 में न्यूटाउन के कनेक्टिकट एलीमेंट्री स्कूल में एक बंदूकधारी ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। बता दें कि,अमेरिका में गन फायरिंग की घटनाएं हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी हैं। इसकी वजह वहां के गन कल्चर को माना जाता है। अमेरिका में गन खरीदना दुनिया में सबसे आसान है और दुनिया में सबसे ज्यादा सिविल गन्स अमेरिका में ही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+