Punjab Kings IPL 2026 Schedule: नए मैदान पर पलटेगी PBKS की किस्मत? 2 मैच होंगे सबसे मुश्किल! चेक करें शेड्यूल
Punjab Kings IPL 2026 Schedule: आईपीएल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 28 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आगाज हो जाएगा। पिछले सीजन में उपविजेता (Runners-up) रहने के बाद पंजाब किंग्स (PBKS) इस बार कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
बीसीसीआई द्वारा जारी आईपीएल 2026 के पहले चरण के शेड्यूल में पंजाब के लिए कई बड़ी चुनौतियां और सुनहरे मौके छिपे हैं। इस बार पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैचों के लिए मोहाली के पुराने मैदान को छोड़ मुल्लानपुर के नए पीसीए स्टेडियम (PCA Stadium) को अपना किला बनाएगी, जहां की तेज पिचें विरोधियों के पसीने छुड़ाने के लिए तैयार हैं।

मुल्लानपुर के नए 'किले' में पंजाब की दहाड़
पंजाब किंग्स इस सीजन के पहले चरण में मुल्लानपुर के नए मैदान पर दो महत्वपूर्ण घरेलू मैच खेलेगी। मुल्लानपुर की पिच को पुराने मोहाली ट्रैक की तुलना में अधिक उछाल (Bounce) वाली है। ऐसे में अर्शदीप सिंह की अगुवाई वाली पंजाब की तेज गेंदबाजी यूनिट विपक्षी टीम के लिए काल साबित हो सकती है।
चेन्नई और कोलकाता में होगा स्पिन का 'लिटमस टेस्ट'
घरेलू मैदान के अलावा पंजाब को चेन्नई और कोलकाता जैसे हाई-प्रेशर मैदानों पर भी कड़ी परीक्षा देनी होगी। ये दोनों मैच पंजाब के मिडिल ऑर्डर के लिए किसी 'लिटमस टेस्ट' से कम नहीं होंगे, क्योंकि वहां की पिचें दुनिया के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों को मदद करती हैं। पहले स्टेज में घर के बाहर अंक बटोरना ही पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल (Points Table) में टॉप पर बनाए रखने की चाबी साबित होगा।
Punjab Kings (PBKS) Phase 1 Schedule 2026: पंजाब किंग्स (PBKS) फर्स्ट फेज शेड्यूल
- 31 मार्च: बनाम गुजरात टाइटंस (मुल्लानपुर) - शाम 7:30 बजे
- 03 अप्रैल: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (चेन्नई) - शाम 7:30 बजे
- 06 अप्रैल: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (कोलकाता) - शाम 7:30 बजे
- 11 अप्रैल: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (मुल्लानपुर) - दोपहर 3:30 बजे
IPL मैच शेड्यूल (Date-wise List)
- 28 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद
- 29 मार्च: मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स
- 30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स
- 31 मार्च: पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस
- 1 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स
- 2 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद
- 3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स
- 4 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस दूसरा मैच- गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स
- 5 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरा मैच- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स
- 6 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स
- 7 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस
- 8 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस
- 9 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स
- 10 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 11 अप्रैल: पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद दूसरा मैच- चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स
- 12 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस दूसरा मैच- मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
नोट: जिस दिन एक मैच होगा, वह शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा, और जिस दिन दो मैच होंगे, उस दिन पहला मैच दोपहर 3:30 बजे (IST) और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे (IST) से खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications