Multiple blasts in Srilanka : देखें, सीरियल ब्लास्ट की दिल दहलाने वाली तस्वीरें और वीडियो

नई दिल्ली। ईस्टर के मौके पर श्रीलंका एक के बाद एक धमाकों से दहल उठा है, रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका में कुल 8 धमाके हुए, धमाका तीन चर्च और 4 होटल में हुआ है, घटना में मरने वाला का आंकड़ा बढ़कर 190 पहुंच चुका है और 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह धमाका उस समय हुआ, जब ईस्टर की प्रार्थना के लिए लोग चर्च में एकत्र हुए थे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयनुसार पहला धमाका सुबह 8:45 पर हुआ, फिलहाल अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

कोलंबो के चर्च में धमाके का मंजर

इस धमाके बाद जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, वो बेहद ही दर्दनाक हैं, जिन्हें देखकर कोई भी रो पड़ेगा, धमाके के बाद का मंजर बेहद ही दर्दनाक है, जिसे शब्दों में बयां कर पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने आपात बैठक बुलाई

गौरतलब है कि कोलंबो में धमाके की खबर के बाद भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि मैं कोलंबो में भारतीय हाई कमीशनर के लगातार सम्पर्क में हूं। हम स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं, धमाके के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने आपात बैठक बुलाई है।

चर्च को बनाया गया निशाना

चर्च को बनाया गया निशाना

स्थानीय पुलिस ने बताया कि अभी तक यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि धमाके में कितने लोग हताहत हुए हैं। जिन चर्चों को निशाना बनाया गया है, उनमें एक राजधानी के उत्तरी हिस्से में है और दूसरा कोलंबो के बाहर नेगोम्बो कस्बे में बताया जा रहा है।

पीएम ने बुलाई आपात बैठक

पीएम ने बुलाई आपात बैठक

तो वहीं पीएम विक्रमसिंघे ने देश में हुए धमाकों की निंदा की है और आपात बैठक बुलाई है तो वहीं भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

यह पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विशेष कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+