Noel Hanna: माउंट अन्नपूर्णा से उतरते समय हुई पर्वतारोही नोएल हन्ना की मौत, 10 बार एवरेस्ट पर कर चुके थे चढ़ाई

Noel Hanna: 10 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोही नोएल हन्ना की मौत माउंट अन्नपूर्णा से उतरते समय मौत हो गई।

Mountaineer Noel Hanna

दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी अन्नापूर्णा से उतरते वक्त पर्वतारोही नोएल हन्ना की मौत हो गई। नोहल 10 बार एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुके थे, लेकिन अन्नपूर्णा के शिखर बिंदु से लौटने के बाद उन्होंने कैंप-4 में अंतिम सांस ली।

नेपाल के काठमांडू स्थित माउंट अन्नापूर्णा से उतरते समय नॉर्दर्न आयरलैंड के पर्वतारोही नोएल हन्ना की मौत हो गई। जिसकी जानकारी चढ़ाई करने वाले अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

अन्नपूर्णा चोटी को किया था फतह

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक 10 बार माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाले नोएल हन्ना ने सोमवार को पश्चिम नेपाल में 8,091 मीटर (26,545 फीट) अन्नपूर्णा चोटी को फतह किया। चोटी से नीचे उतरने के बाद कैंप 4 में रात भर में उनकी मृत्यु हो गई।

पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हन्ना की मौत की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हो पाई हैं। बता दें कि पश्चिमी नेपाल में अन्नपूर्णा चोटी, जिस पर पहली बार 1950 के दशक की शुरुआत में फ्रांस के मौरिस हर्ज़ोग ने चढ़ाई की थी, लगातार हिमस्खलन के जोखिम के कारण खतरनाक मानी जाती है।

तीन लोग गंवा चुके जान

इससे पहले सोमवार को राजस्थान के रहने वाले 36 वर्षीय पर्वतारोही अनुराग मालू की भी मौत हो गई थी। अब तक इस कैंप में तीन पर्वतारोही अपनी जान गवा चुके हैं। जिसमें भारत के अनुराग मालू और बलजीत कौर के साथ आयरलैंड के नोएल हन्ना है।

पर्वतारोहण अधिकारियों के अनुसार कम से कम 365 लोग इस चोटी पर चढ़ चुके हैं और 72 से ज्यादा पर्वतारोहियों की मृत्यु हो गई है। पिछले हफ्ते माउंट एवरेस्ट के निचले हिस्सों पर एक बर्फ के सेराक की चपेट में आने से तीन नेपाली शेरपा पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी।

दुनिया के 8 ऊंची चोटी नेपाल में है

याद दिला दें कि दुनिया के 14 सबसे ऊंचे पहाड़ों में से आठ नेपाल में हैं। हिमालय की चोटियों पर चढ़ना और उनकी तलहटी पर लंबी पैदल यात्रा एक एडवेंचर स्पोर्ट्स होने के साथ-साथ यहां का रोजगार और आय का एक सोर्स भी है, जो चीन और भारत के बीच में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+