बांग्लादेश में भूस्खलन, 107 की मौत

बांग्लादेश में तेज़ बारिश के कारण दक्षिण-पूर्व इलाकों में ज़बरदस्त भूस्खलन में कम से कम 107 लोगों की मौत की ख़बर है।

राहत कार्य
AFP/GETTY IMAGES
राहत कार्य

बांग्लादेश में तेज़ बारिश के कारण दक्षिण-पूर्व इलाकों में ज़बरदस्त भूस्खलन में कम से कम 107 लोगों की मौत की ख़बर है.

बांग्लादेश में अधिकारियों ने बताया है कि इनमें पांच सैनिक भी शामिल हैं.

रंगमती ज़िला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि मॉनसून की तेज़ बारिश के कारण ज़िले में कई जगह भूस्खलन हुआ है जिसमें अकेले रंगमती में ही कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है.

ख़राब मौसम की वजह से राहत कार्य में भी मुश्किलें आ रही हैं.

तस्वीरें: बांग्लादेश में 'मोरा' तूफ़ान का कहर

'न्याय की देवी' हटाई गई बांग्लादेश में

इन इलाकों से दूरसंचार में बाधा और बिजली गुल होने की वजह से स्थानीय लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है.

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख रियाज़ अहमद ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, " हम अभी भी भूस्खलन प्रभावित कई जगहों पर नहीं पहुंच पाए हैं. बारिश रुकेगी तब नुकसान की तस्वीर साफ़ होगी और राहत कार्य ज़ोर-शोर से शुरू हो पाएगा."

बारिश
AFP/GETTY IMAGES
बारिश

रंगमती ज़िला भारत बांग्लादेश की सीमा के पास बसा पहाड़ी इलाका है जहां पर भूस्खलन के कारण कई घर मलबे में दब गए हैं.

ज़िला पुलिस प्रमुख सैयद तारिक़-उल हसन ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, " जब पहाड़ पर भूस्खलन हुआ तब कई लोग अपने घरों में सो रहे थे. "

सेना के प्रवक्ता ने एएफ़पी को बताया कि जिन सैनिकों की मौत हुई है वो इससे पहले हुए भूस्खलन के कारण जाम सड़क खुलवाने में लगे हुए थे.

रंगमती
EPA
रंगमती

बांग्लादेश में मूसलाधार बारिश की वजह से राजधानी ढाका और चिटगांव में भी ट्रैफ़िक में रुकावटें आ रही हैं.

पिछले महीने बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्व में चक्रवात मोरा के कारण कई हज़ारों घर तबाह हो गए थे और आठ लोगों की मौत हो गई थी और लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+