आईएसआईएस के कब्‍जे वाले इलाकों में 31,000 गर्भवती महिलाएं!

लंदन। ब्रिटेन की एक संस्‍था की ओर से नई रिपोर्ट तैयार की गई है और अगर इस रिपोर्ट पर यकीन किया जाए तो आईएसआईएस की वजह से दुनिया पर एक बड़ी तबाही आने वाली है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक इराक और सीरिया के जिन इलाकों पर आईएसआईएस का कब्‍जा है वहां पर 31,000 से भी ज्‍यादा महिलाएं गर्भवती हैं।

मोसुल की नई फोटोग्राफ्स, आईएसआईएस का नया प्रपोगेंडा

यहां पर बच्‍चों को भी आईएसआईएस का आतंकी बनने के लिए उनका ब्रेनवॉश किया जाने लगा है।

लंदन स्थित संस्‍था क्‍यूलियाम फाउंडेशन की ओर से नई फाइंडिंग्‍स जारी की गई हैं और इन फाइंडिंग्‍स में काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

यूएन ने माना आईएसआईएस में हैं चाइल्ड सोल्जर्स की बात

यह संस्‍था काउंटर एक्‍स्‍ट्रीमिज्‍स से जुड़ा एक थिंक टैंक है। आगे की स्‍लाइड्स में पढ़‍िए इस रिपोर्ट की कुछ खास बातें।

50 ब्रिटिश बच्‍चे बन रहे हैं जेहादी

50 ब्रिटिश बच्‍चे बन रहे हैं जेहादी

इस संस्‍था ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि करीब 50 ब्रिटिश बच्‍चे सीरिया और इराक में उनक चाइल्‍ड सोल्‍जर्स के समूह का हिस्‍सा हैं जिन्‍हें जेहादी बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

नाजी तकनीक को अपनाता आईएसआईएस

नाजी तकनीक को अपनाता आईएसआईएस

आईएसआईएस पर नाजियों की उन रणनीतियों को अपनाने का आरोप लगा है जिसके जरिए कम उम्र के लड़कों का ब्रे‍नवॉश करके उन्‍हें अगली पीढ़ी का हत्‍यारा बनाने के लिए शामिल किया जाता था।

अलग-अलग देश के चाइल्‍ड सोल्‍जर्स

अलग-अलग देश के चाइल्‍ड सोल्‍जर्स

आईएसआईएस के कई प्रपोगेंडा वीडियोज में लोगों ने चाइल्‍ड सोल्‍जर्स को देखा है। ये बच्‍चे अलग-अलग देश से हैं और वीडियो में कभी ये कैदियों का सिर कलम करते नजर आते हैं तो नफरत भरे संदेशों को देते

सिर तक कलम करने लगे बच्‍चे

सिर तक कलम करने लगे बच्‍चे

आईएसआईएस के इसी तरह के एक‍ वीडियो में एक बच्‍चे को तेज धार वाली चाकू से एक व्‍यक्ति का सिर कलम करते हुए दिखाया गया है।

सिर्फ एक इशारे पर कत्‍ल

सिर्फ एक इशारे पर कत्‍ल

एक और वीडियो में इस बात का इशारा मिला था कि आईएसआईएस ने कई ऐसे बच्‍चों को तैयार कर लिया है जो उसके लिए लोगों का कत्‍ल एक इशारे पर करने को तैयार रहते हैं।

बना ली है बच्‍चों की एक अलग विंग

बना ली है बच्‍चों की एक अलग विंग

यूनाइटेड नेशंस को भी हाल ही में कुछ ऐसी रिपोर्ट्स मिली हैं जिनसे साफ होता है कि इस संगठन के पास एक अलग विंग है जिसमें सिर्फ बच्‍चे हैं। इस विंग का नाम है 'फितयान अल इस्‍लाम' या 'ब्‍वॉयज ऑफ इस्‍लाम'।

बच्‍चों को शामिल करने के लिए बेचैन

बच्‍चों को शामिल करने के लिए बेचैन

आईएसआईएस के प्रपोगेंडा वीडियो और उनके संदेशों को अगर ध्‍यान से सुना जाए तो साफ पता लगता है कि आईएसआईएस बच्‍चों को संगठन में शामिल करने के लिए काफी बेचैन है।

बच्‍चे बने आईएसआईएस का सुरक्षा कवच

बच्‍चे बने आईएसआईएस का सुरक्षा कवच

उसका मानना है कि बच्‍चे उसके लिए एक सुरक्षा कवच की तरह हैं। इन बच्‍चों को आईएसआईएस जासूस, सैनिक, सुसाइड बॉम्‍बर्स और हत्‍यारों में तब्‍दील कर रहा है।

जबरदस्‍ती कुरान का पाठ

जबरदस्‍ती कुरान का पाठ

बच्‍चों को जबरदस्‍ती कुरान को पढ़ने और इसमें लिखी बातों को सीखने के लिए मजबूर किया जा रहा है। साथ ही इन्‍हें हथियारों की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

900 बच्‍चे किडनैप्‍ड

900 बच्‍चे किडनैप्‍ड

इराक में मौजूद यूनाइटेड नेशंस मिशन की ओर से कहा गया है कि आईएसआईएस ने 900 से ज्‍यादा बच्‍चों को किडनैप कर लिया है और उन्‍हें अब आईएसआईएस के कब्‍जे वाले स्‍कूलों में पढ़ने के लिए भेजा जाने लगा है।

रेप करना सीख रहे हैं बच्‍चे

रेप करना सीख रहे हैं बच्‍चे

इस संस्‍था को इस बात का पता भी चला है कि आईएसआईएस युवा लड़कों के जरिए लोगों को डराने का काम करने लगा है। कभी-कभी तो आईएसआईएस इन लड़कों से रेप और लोगों को टॉर्चर कराने जैसा काम तक कराता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+