काबुल में कार में बम धमाका, 20 से ज्यादा लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक यह धमाका काबुल के पश्चिमी इलाके में सोमवार सुबह हुआ। एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को कार के साथ बम से उड़ा लिया।
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती कार बम धमाका हुआ है। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक इस धमाके में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।

जानकारी के मुताबिक यह धमाका काबुल के पश्चिमी इलाके में सोमवार सुबह हुआ। एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को कार के साथ बम से उड़ा लिया। अधिकारियों के मुताबिक बम धमाके में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications