मंकीपॉक्स ने 50 से अधिक देशों में पसारे पैर, WHO ने बताया उभरता हुआ खतरा
मंकीपॉक्स वायरस के लगातार बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फिर चिंता जताई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने बताया कि यह वायरस अब 50 से ज्यादा नए देशों में पहचाना गया है
जिनेवा, 29 जूनः मंकीपॉक्स वायरस के लगातार बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फिर चिंता जताई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने बताया कि यह वायरस अब 50 से ज्यादा नए देशों में पहचाना गया है और एक उभरता हुआ खतरा बन चुका है।

50 देशों में फैला वायरस
इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए डब्ल्यूएचओ ने सरकारों, स्वास्थ्य पेशेवरों और जनता के लिए विशेष रूप से सार्वजनिक समारोहों का आयोजन करते हुए मार्गदर्शन और सिफारिशों की एक शृंखला जारी की है। अब तक कुल 50 देशों में मंकीपॉक्स के 3 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
The Lady Of Heaven फिल्म में ऐसा क्या है जिसे पूरी दुनिया के मुस्लिम बैन करवाना चाहते हैं
डब्ल्यूएचओ के अनुसार नाइजीरिया में मंकीपॉक्स से पहली मौत की पुष्टि हुई है। इनमें से नाइजीरिया में 41 संक्रमित हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के महानिदेशक ने कहा कि, नाइजीरिया जो 2017 से मंकीपॉक्स के प्रकोप से जूझ रहा है। लेकिन इस साल यहां ज्यादा केस मिले हैं। इसका मतलब है कि यह मामले पिछले पीक से मेल खाते हैं या उससे ज्यादा है।
डब्ल्यूएचओ ने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों में 8 नए देशों में 1310 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, मंकीपॉक्स के ज्यादातर मामले यूरोप में हैं। डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को कहा कि वह ब्रिटेन में दो मामलों सहित संक्रमित बच्चों की रिपोर्ट की जांच कर रहा है। इसके साथ ही फ्रांस और स्पेन में भी रिपोर्ट का पालन कर रहा है। फिलहाल यहां बच्चों में कोई भी मामला गंभीर नहीं है।
टीका लगाने की हुई शुरुआत
यूरोप में इस टीके को केवल वयस्कों में स्मॉलपॉक्स की रोकथाम के लिए इस्तेमाल की अनुमति है जो मंकीपॉक्स जैसी बीमारी है। ईएमए ने कहा है कि यह समीक्षा शुरू करने का फैसला प्रयोगशाला के उन अध्ययनों के परिणामों पर आधारित है जिनमें सुझाव दिया गया है कि टीके से एंटीबॉडी का उत्पादन शुरू हो जाता है जो मंकीपॉक्स के वायरस पर हमला करते हैं। नियामक ने कहा कि यूरोप में टीके की आपूर्ति इस समय बहुत सीमित है। ब्रिटेन, जर्मनी और अमेरिका समेत अनेक देशों में मंकीपॉक्स के संक्रमण के अत्यधिक जोखिम वाले लोगों को स्मॉलपॉक्स का टीका लगाने की शुरुआत कर दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications