मंकीपॉक्स ने अमेरिका में मचाया कोहराम! बाइडेन प्रशासन की उड़ी नींद, 'स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी' लागू
कोरोना वायरस के बाद, संयुक्त राज्य अमेरिका में मंकीपॉक्स के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है और अब यह उन देशों की सूची में शीर्ष पर है जो वर्तमान प्रकोप से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
न्यूयॉर्क, 30 जुलाई : संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना महामारी के बाद अब मंकीपॉक्स वायरस कहर मचाए हुए हैं। इस वायरस ने अब बाइडेन प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। अब तक अमेरिका में मंकीपॉक्स के 5 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अगर न्यूयॉर्क की बात करें तो यहां सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इसको देखते हुए यहां राज्य आपदा आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
Recommended Video

अमेरिका में मंकीपॉक्स का कहर
अमेरिका प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में है। पहले कोरोना महामारी और अब मंकीपॉक्स बीमारी। दोनों वायरस ने अमेरिका को डरा कर रख दिया है। मंकीपॉक्स का कहर देश में बढ़ता ही जा रहा है। वहीं लोग अमेरिका के का राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन के सुस्त रवैये से खासा नाराज नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि, बाइडेन प्रशासन मंकीपॉक्स मामले को लेकर उदासीन हैं।

इमरजेंसी वाले हालात उत्पन्न
वहीं, अमेरिका के सबसे व्यस्त शहरों में से एक न्यूयॉर्क इस वक्त मंकीपाक्स की चपेट में है। यहां से सबसे मंकीपॉक्स के लक्षण वाले लोग पाए गए हैं। बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए न्यूयॉर्क में 'स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी' (State Disaster Emergency) लागू कर दिया गया है।

हम बचाव के लिए मेहनत कर रहे हैं
मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले को लेकर न्यूयॉर्क की गवर्नर काची होचुल (Katchy Hochul) ने ट्वीट कर इस बीमारी से उत्पन्न परिस्थितियों और गंभीरता पर प्रकाश डाला। अमेरिका में मंकीपॉक्स के चार केस में से एक से अधिक मामले सिर्फ न्यूयॉर्क में है। उन्होंने कहा कि, मंकीपॉक्स से जोखिम बढ़ रहा है और इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

राज्य आपदा आपातकाल की घोषणा
उन्होंने आग ट्वीट किया, न्ययॉर्क प्रशासन मंकीपॉक्स से बचाव और इसके बारे में जानकारी लोगों को दे रही है। यहां स्वास्थ्यकर्मी दिन और रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा "मैं मंकीपॉक्स के प्रकोप का सामना करने और चल रहे प्रयासों को मजबूत करने के लिए राज्य आपदा आपातकाल की घोषणा कर रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications