Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

‘ईरान ने परमाणु हथियार बनाया तो हम भी पीछे नहीं रहेंगे’, प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने दी बड़ी वॉर्निंग

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि अगर ईरान परमाणु हथियार बनाता है तो उनका देश भी ये हथियार हासिल करेगा। अमेरिकी समाचार टीवी फॉक्स न्यूज के साथ बुधवार को इंटरव्यू में क्राउन प्रिंस ने ये बात कही।

गौरतलब है कि ईरान इस बात से हमेशा इनकार करता रहा है कि वह परमाणु हथियार बना रहा है। फॉक्स न्यूज ने मोहम्मद बिन सलमान से पूछा कि ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने की संभावना को कैसे देखते हैं और सऊदी अरब के लिए इसके क्या मायने हैं?

Saudi Arabia will obtain nuclear weapon

इसके जवाब में क्राउन प्रिंस सलमान ने कहा, ''कोई भी देश परमाणु हथियार हासिल करता है तो हम लोग चिंतित होते हैं। यह अच्छा नहीं है और एक बुरा कदम है। उन्हें परमाणु हथियार हासिल करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।"

प्रिंस ने कहा कि यदि कोई परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो इसका साफ मतलब है कि उसने पूरी दुनिया के खिलाफ जंग छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया एक और हिरोशिमा नहीं देख सकती। अगर एक लाख लोग मर जाते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने बाकी दुनिया के साथ युद्ध शुरू कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2015 में ईरान के साथ परमाणु समझौता तोड़ दिया था। इसके बाद जो बाइडेन ने भी ईरान के साथ न्यूक्लियर डील पर कोई काम नहीं किया। अमेरिका के इनकार के बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम में तेजी आई है।

ईरान की देखादेखी साल 2016 में सऊदी अरब ने घोषणा की थी कि वह अगले दो दशक में 16 न्यूक्लियर रिएक्टर बनाएगा, जिसकी लागत 80 अरब डॉलर होगी। इसके दो साल बाद सऊदी अरब ने अपनी राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा नीति को मंजूरी दी, जो शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल को सीमित करता है।

इस इंटरव्यू में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने उन रिपोर्ट्स को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने इसराइल से संबंध सामान्य करने की वार्ता रोक दी है। इजरायल से रिश्त सामान्य करने को लेकर उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और इजरायल हर दिन करीब आ रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+