Pics: फ्रैंकफर्ट से न्यूयॉर्क तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज
न्यूयॉर्क। जब शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ यूनएनजीए में अपने 'स्क्रिप्टेड' भाषण का इंतजार कर रहे थो तो उसी समय उसी न्यूयॉर्क की सड़कों पर 'मोदी-मोदी' के नारे लग रहे थे।
शुक्रवार को जब भारत के प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क पहुंचे तो उनके फैंस की फौज उनसे पहले ही न्यूयॉर्क पैलेस होटल के बाहर इकट्ठा हो गई थी। इसी होटल में मोदी रूके हुए हैं।

कुर्ते पायजामे और रेशमी स्टोल के साथ
प्रधानमंत्री मोदी जब जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से रवाना हुए तो उन्होंने खादी का कुर्ता और लाल रंग का रेशमी स्टोल डाला हुआ था। साथ ही उनके फुटवियर भी उनके कपड़ों से मैच कर रहे थे।

भारतीयों का किया धन्यवाद
फ्रैंकफर्ट से निकलते समय मोदी ने एयरपोर्ट पर मौजूद भारतीय अधिकारियों काे धन्यवाद दिया।

जॉन एफ कैनेडी एयरपोट पर वेलकम
मोदी शुक्रवार को अमेरिकी समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे न्यूयॉर्क पहुंचे। यहां पर भारतीय उच्चायोग के अधिकारी उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।

जैसा देश वैसा भेष
फ्रैंकफर्ट से रवाना हुए मोदी जब न्यूयॉर्क पहुंचे तो उनका अंदाज बदला हुआ था। कुर्ते पायजामे की जगह मरुन रंग के बंद गले के कोट और काले रंग की पैंट ने ले ली थी। साथ ही मैच करता हुआ रेशमी रूमाल उन्हें काफी स्टाइलिश बना रहा था।

उच्चाधिकारियों से पूछा हाल-चाल
जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट पर मोदी के स्वागत के लिए अधिकारियों से मोदी ने उनका हालचाल जाना।

अदा किया उनका शुक्रिया
मोदी एयरपोर्ट पर आए हर भारतीय अधिकारी से मिले और यहां पर उन्होंने उन्हें थैंक्स भी कहा।

फैंस का हुजूम स्वागत को था तैयार
मोदी एयरपोर्ट से जब न्यूयॉर्क पैलेस होटल पहुंचे तो फैंस की भीड़ पहले से ही उनके इंतजार में बेचैन थी।

भारतीय समुदाय ने लगाए मोदी मोदी के नारे
होटल के बाहर भीड़ इस कदर थी कि सिक्योरिटी एजेंट्स को भी उसे नियंत्रित करने में खासी मशक्कत आ रही थी।

पीएम को देख खुश हुए भारतीय
भीड़ को देखकर इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता था कि भारतीय पीएम को देखकर वहां रहने वाले भारतीयों के चेहरे पर एक अजीब सी मुस्कान और दिल में खुशी थी।

मोदी ने भी नहीं किया निराश
मोदी से न्यूयॉर्क पैलेस होटल के बाहर इकट्ठा हर भारतीय मिलने को बेताब था और मोदी ने भी उनकी ख्वाहिश को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।












Click it and Unblock the Notifications