तो बराक ओबामा भी रखेंगे नवरात्र का उपवास!
नई दिल्ली/वाशिंगटन। नरेंद्र मोदी के नवरात्र उपवास की खबरों के बाद से वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में बड़ी पशोपेश की स्थिति आ गई है। बराक ओबामा 29 सितंबर को मोदी के लिए एक प्राइवेट डिनर का आयोजन किया जाएगा।

बस इसी बात ने ओबामा और उनके एडमिनिस्ट्रेशन के लिए मुसीबतें बढ़ा दी हैं।
व्हाइट हाउस में इस बात को लेकर परेशानी और बढ़ गई है कि जब मेहमान सिर्फ नीबू पानी पीएगा तो फिर भला मेजबान डिनर का लुत्फ कैसे उठा सकता है।
खबरें हैं कि मोदी कुछ नहीं खाएंगे और सिर्फ ठंडा पानी पीएंगे। अब दुविधा इस बात को लेकर है कि जिस प्राइवेट डिनर के लिए व्हाइट हाउस में इतनी मेहनत चल रही है उसका क्या होगा।
सूत्रों की ओर से जो जानकारी दी गई है कि उसके मुताबिक व्हाइट हाउस के अधिकारी इस बात को लेकर परेशान है कि आखिर मोदी को डिनर के दौरान सर्व क्या किया जाएगा? क्या उन्हें सिर्फ नींबू पानी दिया जाए या फिर नींबू पानी कुछ अलग फ्लेवर के साथ सर्व किया जाए।
सूत्रों के मुताबिक ओबामा खुद भी इस बात को लेकर दुविधा में पड़ गए हैं कि जब मोदी जो कि उनके मेहमान होंगे, कुछ नहीं खाएंगे तो फिर वह कैसे कुछ खा सकते हैं। यह सवाल ओबामा को परेशान करने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications