मोदी के स्‍वच्‍छ भारत अभियान से जुड़ेगा इजरायल!

न्‍यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा खत्‍म होने को है। मोदी जब अपने अमेरिकी दौरे पर गए थे तो उन्‍होंने स्‍वच्‍छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। मोदी के अब इस अभियान में भारत को पुराना रणनीतिक साझीदार इजरायल भी जुड़ता नजर आ रहा है।

modi-meets-israeli-pm

मोदी सोमवार को राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के साथ एक प्राइवेट डिनर में शिरकत करने वाले हैं। लेकिन इससे पहले मोदी ने भारत के एक अहम रणनीतिक साझीदार इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्‍याहू से मुलाकात की।

मोदी ने छेड़ा साइबर सिक्‍योरिटी का जिक्र

इजरायल पिछले कई वर्षों से भारत का एक अहम साथी रहा है और वह भारत को कई अहम रक्षा तकनीक की आपूर्ति भी करता है। मोदी और नेतान्‍याहू के बीच हुई इस मुलाकात में इस बात पर चर्चा की गई कि कैसे दोनों देश अपने संबंधों को और मजबूत कर सकते हैं।

नेतान्‍याहू ने मोदी के सामने वेस्‍ट एशिया के हालातों का भी जिक्र किया। इस मुलाकात में मोदी ने साइबर सिक्‍योरिटी और रक्षा संबंधों पर भी चर्चा की।

500 शहरों में इजरायल सॉलिड वेस्‍ट मैनेजमेंट

इस मुलाकात की सबसे खास बात थी वॉटर मैनेजमेंट और सूखे इलाकों में कृषि की सुविधाओं को बेहतर बनाना है। इसके अलावा इजरायल ने भारत के सामने अपनी उस तकनीकी की पेशकश भी की है जिसके जरिए देश के 500 शहरों में वेस्‍ट वॉटर मैनेजमेंट और सॉलिड वेस्‍ट मैनेजमेंट जैसे अहम प्रोजेक्‍ट्स को अंजाम दिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+