मोदी तक सम्मन भेजने वाले को 10,000 डॉलर का इनाम
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में मानवाधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठन अमेरिकन जस्टिस सेंटर (एजेसी) की ओर से नरेंद्र मोदी के खिलाफ जो सम्मन जारी किया गया है, उसे व्हाइट हाउस ने मानने से इंकार कर दिया है।

वहीं दूसरी तरफ इस संगठन की ओर से ऐलान किया गया है कि जो व्यक्ति मोदी तक यह सम्मन पहुंचाएगा उसे संगठन की ओर से 10,000 डॉलर का ईनाम दिया जाएगा।
न्यूयॉर्क में कानूनी सलाहकार गुरुपटवंत सिंह पानून ने मीडिया को जानकारी दी है कि अगले दो दिनों तक न्यूयॉर्क में अलग-अलग कार्यक्रमों में व्यस्त रहने वाले नरेंद्र मोदी तक जो भी यह सम्मन पहुंचाएगा, उसे संगठन की ओर से यह इनामी राशि दी जाएगी।
उस व्यक्ति को यह इनाम तभी मिलेगा जब वह फोटोग्राफ के साथ ही एक वीडियो प्रूफ भी संगठन को लाकर देंगे। इस संगठन की ओर से सम्मन भेजने के लिए कुछ लोगों को ग्रुप में हायर तक किया गया है।
ग्रुप की ओर से कहा गया है कि यह नोटिस न्यूयॉर्क के कानूनों के तहत ही जारी किया गया है।
गुरुवार को अमेरिका की एक फेडरल कोर्ट की ओर से मोदी को वर्ष 2002 में गोधरा दंगो में उनके शामिल होने की वजह से सम्मन जारी किया गया था। उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications