#UPElections2017: UP की जीत का जश्‍न US में, मोदी समर्थकों में जबरदस्‍त उत्‍साह

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद सिलीकॉन वैली से ले कर न्यूयॉर्क तक और वाशिंगटन मनाया गया जश्‍न और कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

वॉशिंगटन। शनिवार को उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी को जो विशाल जीत मिली है उसकी खुमारी और खुशी अमेरिका तक महसूस की गई है। यहां पर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समर्थकों में खासा उत्‍साह है और वे जश्‍न मनाते-मनाते नहीं थक रहे हैं।

 #UPElections2017: UP की जीत का जश्‍न US में, मोदी समर्थकों में जबरदस्‍त उत्‍साह

विकास के मुद्दे की वजह से मिली जीत

अमेरिका में पीएम मोदी के भारत-अमेरिकी समर्थकों ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की शानदार जीत पर जश्न मनाया और पार्टी के विकास के मुद्दे को इसका श्रेय दिया। जीत का जश्न मनाने वाले अनेकों भारतीयों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व जीत प्रधानमंत्री के विकासात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाएगी। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 320 सीटें जीतीं हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद सिलीकॉन वैली से ले कर न्यूयॉर्क तक और वाशिंगटन डीसी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अब बदलेगी देश की तस्‍वीर

उत्तराखंड के नवीन बिष्ट सिलीकॉन वैली सीरियल इंटरप्रेन्योर हैं और टीआईई बोर्ड के पूर्व सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी परंपरागत नेता नहीं हैं क्योंकि उन्होंने जो वादे किए उन्हें पूरा किया। इसके साथ ही बिष्‍ट ने उम्‍मीद जताई कि यह बदलाव उत्तराखंड में ज्यादा उद्यमियों को सामने लाएगा और व्यापार एंव आर्थिक विकास को तेज करेगा। उत्तराखंड में भाजपा ने 70 सीटों में से 56 सीटे जीती हैं। पांचों राज्यों में चुनाव परिणामों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिलिकॉन वैली में इकट्ठा हुए थे।अमेठी से चुनाव लड़ने और जीतने वाली गरिमा सिंह के दामाद भृगु राज सिंह ने कहा कि अमेठी की जनता ने प्रधानमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व को लोगों को एक नई उम्मीद देने के लिए धन्यवाद दिया है। फाउंडेशन फार इंडिया एंड इंडियन डायसपोरा स्टडीज (एफआईआईडीएस) के निदेशक खांडेराव खांड ने कहा कि यह चुनाव भारत के विकास के रास्ते को खोलेगा। इनके अलावा वहां मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की जीत पर प्रसन्नता जाहिर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+