Moderna Covid Vaccine को इजरायल में मंजूरी, नॉर्थ अमेरिका के बाहर कम्पनी को पहली सफलता

तेल अवीव। Moderna Covid Vaccine: अमेरिकी दवा निर्माता कम्पनी मॉडर्ना की वैक्सीन को इजरायल में टीकाकरण के लिए देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 60 लाख डोज के लिए सौदा किया है जिसकी पहली खेप इसी जनवरी में पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही इजरायल तीसरा देश बन गया है जिसने मॉडर्ना वैक्सीन को मंजूरी दी है।

Coronavirus

मॉडर्ना वैक्सीन को अभी तक अमेरिका और कनाडा में उपयोग के लिए मंजूरी मिली थी। इसके साथ ही यूरोपीय यूनियन, ब्रिटेन, सिंगापुर स्विटजरलैण्ड में इसके मंजूरी के आवेदन पर फैसला होना है।

इजरायल में सबसे तेज टीकाकरण
इजरायल ने दुनिया में सबसे तेज टीकाकरण अभियान शुरू किया है और देश को जनवरी के अंत तक उन सभी लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है जिनके इसकी चपेट में आने की संभावना ज्यादा है। देश में 19 दिसम्बर से टीकाकरण शुरू किया गया है। इसके लिए फाइजर और बायोएनटेक द्वारा निर्मित टीके लगाए जा रहे हैं। बैंक ऑफ इजरायल ने सोमवार को कहा था कि अगर देश में टीकाकरण तेजी से किया जाता है तो 2021 में अर्थव्यवस्था तेजी से सुधार करेगी।

मॉडर्ना ने कहा है कि कम्पनी 2021 में कम से कम 60 करोड़ वैक्सीन की डोज का निर्माण करेगी जबकि पहले कम्पनी ने 10 करोड़ डोज के निर्माण का अनुमान लगााय था। इसके साथ ही कम्पनी ने 1 अरब डोज को लेकर काम शुरू कर दिया है। मॉडर्ना ने अमेरिका में अभी तक 1.8 करोड़ डोज की सप्लाई की है। कम्पनी ने अमेरिकी सरकार से 20 करोड़ डोज की सप्लाई के लिए करार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+