Missing US Scientists: पर्स, मोबाइल, चाबी छोड़ पैदल निकले..गायब हुए अमेरिका के 10 साइंटिस्ट और आर्मी ऑफीसर

Missing US Scientists: ईरान से चल रही जंग के बीच भले ही अमेरिका सीजफायर तक पहुंच गया हो लेकिन व्हाइट हाउस एक दूसरे समस्या से जूझ रहा है। दरअसल अमेरिका के बड़े साइंटिस्ट और सैन्य अधिकारी गायब हो गए हैं। इनमें न्यूक्लियर से लेकर एयरोस्पेस इंजीनीयरिंग जैसे बड़े साइंटिस्ट शामिल थे। समझेंगे पूरा मामला।

किन सेक्टर्स के साइंटिस्ट हुए गायब?

2023 से अब तक अमेरिका में एक बेहद चौंकाने वाला ट्रेंड देखने को मिला है। कम से कम 9 और संभवतः 10 साइंटिस्ट संदिग्ध परिस्थितियों में या तो लापता हो गए हैं या उनकी मौत हो गई है। ये कोई सामान्य लोग नहीं थे, बल्कि न्यूक्लियर, एयरोस्पेस और फ्यूजन जैसे बेहद संवेदनशील और हाई-टेक रिसर्च से जुड़े हुए थे। इन घटनाओं ने अमेरिकी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

Missing US Scientists

सेंसटिव जगहों से गायब हुए साइंटिस्ट

खास बात ये है कि ये घटनाएं उन जगहों के आसपास ज्यादा हुई हैं, जो अमेरिका के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं, जैसे लॉस अलामोस नेशनल लेबोरेटरी, नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी और MIT का प्लाज्मा साइंस एंड फ्यूजन सेंटर। ये सभी संस्थान भविष्य की टेक्नोलॉजी, ऊर्जा और डिफेंस से जुड़े रिसर्च पर काम करते हैं।

OI Explained: Israel को Nuclear में छूट, तो फिर Iran के न्यूक्लियर की जांच क्यों? ये कैसे डबल स्टेंडर्ड?
OI Explained: Israel को Nuclear में छूट, तो फिर Iran के न्यूक्लियर की जांच क्यों? ये कैसे डबल स्टेंडर्ड?

पर्स, फोन, चाबी समेत सब छोड़ पैदल निकल गए साइंटिस्ट

इन मामलों ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो साइंटिस्ट लापता हुए, वे अपने घर से अचानक पैदल निकल गए और अपना फोन, पर्स और चाबियां तक पीछे छोड़ गए। यह व्यवहार बेहद असामान्य माना जा रहा है। इसके अलावा, कुछ साइंटिस्टों की मौत अचानक या हिंसक परिस्थितियों में हुई है। इस वजह से यह शक और गहरा हो गया है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।

ये साइंटिस्ट/अधिकारी हो चुके गायब

1. मोनिका जेसिंटो रेजा, सीनियर एरोस्पेस इंजीनियर
2. विलियम नील मैकेसलैंड, जनरल, US एयरफोर्स
3. कार्ल ग्रिलमेयर, एस्ट्रोफिजिसिस्ट, US एयरफोर्स
4. फ्रैंक मैवाल्ड, NASA साइंटिस्ट
5. स्टीवन गार्सिया, न्यूक्लियर हथियार के पार्ट्स के निर्माता
6. माइकल डेविड हिक्स, NASA साइंटिस्ट
7. एन्टोनोव शावेज, पूर्व कर्मचारी, लॉस एंजिल्स नेशनल लैब
8. मेलिसा कासियास, साइंटिस्ट, लॉस एंजिल्स नेशनल लैब
9. जैकब प्रीचर्ड, US एयरफोर्स
10. नूनो लौरैरो, न्यूक्लियर साइंटिस्ट व हेड ऑफ फ्यूजन सेंटर

Missing US Scientists

जासूसी और किडनैपिंग का एंगल

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन लोगों के पास टॉप-सीक्रेट या संवेदनशील जानकारी होती है, वे ऐसे मामलों में ज्यादा खतरे में होते हैं। पूर्व FBI अधिकारी Chris Swecker ने भी कहा है कि जासूसी, टारगेटेड किडनैपिंग या सिक्योरिटी ब्रीच जैसे एंगल्स को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। चूंकि ये साइंटिस्ट अमेरिका के सबसे गोपनीय प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, इसलिए यह मामला और भी गंभीर हो जाता है।

सरकार पर उठ रहे सवाल

इस पूरे मामले में व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग मानते हैं कि सरकार इस मामले को उतनी गंभीरता से नहीं ले रही है, जितनी लेनी चाहिए, जबकि कुछ को शक है कि कहीं इसे छिपाने की कोशिश तो नहीं हो रही। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी लोग लगातार इस मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं।

व्हाइट हाउस ने क्या बताया?

एक के बाद एक गायब या फिर मर गए साइंटिस्ट को लेकर व्हाइट हाउस ने पहले तो चुप्पी साधी रखी लेकिन जब मामला बाहर आया तो बुधवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी Karoline Leavitt से इन साइंटिस्टों के रहस्यमयी गायब होने और मौतों के बारे में सवाल पूछ लिया और यहीं से व्हाइट हाउस की किरकरी होना शुरू हुई। जब उनसे पूछा गया कि क्या Donald Trump का प्रशासन इन घटनाओं की जांच कर रहा है, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक संबंधित एजेंसियों से बात नहीं की है, लेकिन वह इस पर जानकारी लेंगी और जवाब देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ये बातें सच हैं, तो सरकार निश्चित रूप से इसकी जांच को गंभीरता से लेगी। उनका ये बयान टाला-मटोली भरा था।

जनरल के गायब होने से बढ़ी चिंता

इन मामलों में एक और चौंकाने वाला नाम सामने आया है रिटायर्ड एयर फोर्स जनरल William Neil McCasland, जो इसी साल 27 फरवरी को लापता हो गए थे। उनके गायब होने के बाद यह मामला और भी गंभीर हो गया है। अब यह सिर्फ साइंटिस्टों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हाई-रैंकिंग सैन्य अधिकारियों तक भी पहुंच गया है।

Oi Explained: Suez Canal पर टोल जायज तो होर्मुज पर नाजायज कैसे? क्या कहता है अंतर्राष्ट्रीय कानून?
Oi Explained: Suez Canal पर टोल जायज तो होर्मुज पर नाजायज कैसे? क्या कहता है अंतर्राष्ट्रीय कानून?

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के सामने बड़ी चुनौती

कुल मिलाकर, यह पूरा मामला अब अमेरिकी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। एक तरफ देश के टॉप साइंटिस्ट और अधिकारी संदिग्ध हालात में गायब हो रहे हैं या मारे जा रहे हैं, और दूसरी तरफ इसके पीछे की सच्चाई अब तक सामने नहीं आई है। ऐसे में यह सवाल और भी अहम हो जाता है कि क्या यह सिर्फ एक संयोग है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा खतरा छिपा हुआ है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+