मां को आदर्श मानने वाली मिस फिलीपींस मेगन यंग बनीं विश्वसुंदरी

इस प्रतियोगिता में मेगन यंग नंबर वन पर, फ्रांस की सुंदरी मैरीन लॉरफेलिन दूसरे स्थान पर और और घाना की सुंदरी कैरांजर ना ओकेली शूटर तीसरे स्थान पर रहीं।
भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली भारतीय सुंदरी नवनीत कौर ढिल्लन केवल टॉप 20 तक ही पहुंच पायीं। जिसके कारण भारत के लोगों को निराशा जरूर हुई लेकिन फिर भी वह नवनीत के सफर को सफल मानते हैं।
आपको बता दें कि विश्व सुंदरी मेगन यंग इस समय वह डिजिटल फिल्म निर्माण का अध्ययन कर रही हैं, तथा कई फिल्मों एवं टीवी शो में काम कर चुकी हैं। अपनी मां को अपना आदर्श मानने वाली मेगन ने कहा कि वह दुनिया को बताना चाहती हैं कि फिलीपींस वासी मेहनती होते हैं, तथा कितनी ही विपत्ति हो, वे दूसरों की सहायता करने को तत्पर रहते हैं।
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 63वें संस्करण में विजेता का चयन करने दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियों को निर्णायक बनाया गया था। इनमें ब्रिटिश टेलीविजन के कार्यकारी निर्माता एवं निर्देशक केन वारविक, मिस वर्ल्ड संगठन की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले, भारतीय मीडिया समूह बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विनीत जैन आदि शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications