इजरायल ने दी सीरिया के राष्ट्रपति असद को मारने की धमकी
येरूशलम। इजरायल के एक मिनिस्टर ने सीरीयाई राष्ट्रपति बशर अल असद को मारने की धमकी दी है। इजरायल के ऊर्जा मंत्री युवाल स्टेनिट्ज ने कहा है कि सीरिया की जमीन का इस्तेमाल ईरान इजरायल पर अटैक करने के लिए कर रहा है और अगर यह नहीं रुका तो हम असद को मार देंगे। सीरियाई राष्ट्रपति को यह धमकी उस वक्त दी है, जब पिछले सप्ताह इजरायल सरकार ने एक रिपोर्ट में कहा था कि उन पर मिसाइल अटैक करने के लिए ईरान तैयारी कर रहा है।

मिनिस्टर ने धमकी देते हुए कहा, 'अगर असद अपनी जमीन का इस्तेमाल ईरानी फोर्स के लिए होने दे रहा है, तो उसे पता होना चाहिए कि उसने अपनी मौत के वारंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और इससे उसका खात्मा होगा। हम उसके शासन को ही खत्म करे देंगे। स्टेनिट्ज यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, 'असद शांतिपूर्वक अपने महल में बैठकर अपने शासन को पुनर्वास नहीं कर सकता है, वो भी तब जब सीरिया का इस्तेमाल इजरायल के खिलाफ हमलों के लिए किया जा रहा है। यह बहुत सरल है।'
पिछले माह 9 अप्रैल को इजरायल ने ईरान के टी-4 मिलिट्री बेस पर अटैक किया था, जिसमें ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड के 9 जवानों की मौत हुई थी। इजरायल ने कहा था कि फरवरी में ईरान द्वारा उनकी जमीन पर किए ड्रोन अटैक का यह जवाब है। हालांकि, अपने मिलिट्री बेस पर अटैक के बाद ईरान बदला लेने की धमकी दे चुका है।
इजरायल के रक्षा मंत्री ने अपनी रिपोर्ट में पिछले सप्ताह को कहा था कि ईरान आने वाले टाइम में कई मिसाइलों से इजरायल पर अटैक करने की योजना बना रहा है। इजरायल के अनुसार, उनके नॉर्थ एरिया में हिजबुल्ला और शिया ग्रुप हमले की पूरी तैयारी कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications