प्राइवेट प्‍लेन में 15 साल की लड़की संग 'मिड एयर' सेक्‍स करने वाले करोड़पति को जेल

नई दिल्‍ली। न्‍यू जर्सी के करोड़पति शख्‍स को 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ यौन क्रियाओं में शामिल होने का दोषी ठहराते हुए जेल भेज दिया गया है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि उसने अपने निजी विमान को ऑटोपायलट मोड में डालकर इस कुकर्म को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक न्यू जर्सी के बेडमिनस्टर के 53 वर्षीय स्टीफन ब्रैडली मेल ने दिसंबर 2018 में अवैध यौन आचरण में लिप्त होने और बाल पोर्नोग्राफी रखने के लिए दोषी ठहराया गया। वो अकसर अपने निजी विमान से यात्रा करता था कि हवा में इन कामों को अंजाम दे सके।

नाबालिग को दे रहा था पायलट की ट्रेनिंग

नाबालिग को दे रहा था पायलट की ट्रेनिंग

कूरियर समाचार के मुताबिक 53 वर्षीय स्टीफन ब्रैडली पर मासूम पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने अपनी बच्‍ची को पायलट की ट्रेनिंग के लिए ब्रैडली के पास भेजा था। ब्रैडली एक चैरिटी चलाता था और अपने घर में ही हेलीपैड बना रखा था। उसने पीड़िता की मां से कहा था कि जब उनकी बेटी 16 साल की हो जाएगी तो वो उसे पायलट लाइसेंस दिलवा देगा।

एक साल से कर रहा था पीड़िता का पीछा

एक साल से कर रहा था पीड़िता का पीछा

कोर्ट में पेश की गईं दलीलों के मुताबिक स्‍टीफन पीड़िता का साल 2016 से पीछा कर रहा था। घटना साल 2017 की है। जानकारी के मताबिक स्‍टीफन उसे मैसेज भेजता था। उनकी बातचीत सेक्‍सुअल ट्रैक पर उस वक्‍त पहुंची जब स्‍टीफन ने उससे ओरल सेक्‍स के बारे में पूछा था।

गर्भ निरोधक गोली भी दी

गर्भ निरोधक गोली भी दी

स्टीफन ने कथित तौर पर जून 2017 में लड़की से 'ओरल सेक्स एक्ट्स' किया और जुलाई 2017 में उसके साथ फिर से सेक्स किया। जिसके बाद उसने कथित तौर पर उसे एक गर्भनिरोधक गोली भी खरीद कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+