किसे मिले चुनाव लड़ने के लिए सबसे ज्‍यादा पैसे-हिलेरी या फिर ट्रंप

अमेरिकी अखबार वॉल स्‍ट्रीट जनरल ने जारी की अमेरिकी चुनावों में दान देने वालों की लिस्‍ट। 10 में से नौ लोगों ने दी है डेमोक्रेट पार्टी की उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन को डोनेशन।

वाशिंगटन। अमेरिका के लीडिंग डेली वॉल स्‍ट्रीट जनरल ने उन लोगों और उन संस्‍थाओं की लिस्‍ट जारी की है जिन्‍होंने अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में डोनेशन दी है। हैरानी की बात है कि टॉप 10 में से नौ लोग ऐसे हैं जिन्‍होंने डेमोक्रेट पार्टी की उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन को सबसे ज्‍यादा दान दिया।

Hillary-clinton-vs-donald-trump-Fund.jpg

हिलेरी के लिए सबने खोला दिल

वॉल स्‍ट्रीट फंड से जुड़े वेटरन डोनाल्‍ड ससमैन ने क्लिंटन के कैंपेन को 21 मिलियन डॉलर रुपए दिए और टॉप पर रहे। वहीं 12 मिलियन डॉलर की रकम के साथ जॉज सोरोज लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर रहे।

अमेरिका के मशूहर एस्‍टेट एजेंट बर्नाड मारकस लिस्‍ट में अकेले ऐसे व्‍यक्ति हैं जिन्‍होंने रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रंप के कैंपेन के लिए फंडिंग की। बर्नाड ने करीब सात मिलियन डॉलर की रकम चुनावों में दी है।

क्लिंटन को किसने दिए कितने डॉलर

  • डोनाल्‍ड ससमैन- 21 मिलियन डॉलर
  • जॉर्ज सोरोज-9.5 मिलियन डॉलर
  • डैनियल अब्राहम-9 मिलियन डॉलर
  • वर्किंग ऑफ वर्किंग अमेरिकंस-8.5 मिलियन डॉलर
  • जेम्‍स साइमंस- 7 मिलियन डॉलर
  • लेबरर्स यूनियन ऑफ नॉर्थ अमेरिका-8.5 मिलियन डॉलर
  • फ्रेड आइशैनर-8 मिलियन डॉलर
  • जे रॉबर्ट प्रिटजेकर-7.6 मिलियन डॉलर
  • मैरी कैथरीन प्रिट‍जेकर-7.6 मिलियन डॉलर

सबसे ज्‍यादा डोनेशन क्लिंटन के कैंपेन को

हिलेरी क्लिंटन का कैंपेन 85 प्रतिशत मिली डोनेशन पर निर्भर रहा जो कि मिलियन डॉलर्स में थी। हिलेरी को कुल 1180.4 मिलियन डॉलर की रकम बतौर डोनेशन मिली।

ट्रंप के हिस्‍से कितना

वहीं अगर बात करें डोनाल्‍ड ट्रंप की तो उन्‍हें सिर्फ 33 मिलियन डॉलर की रकम डोनेशन में मिले और उनके चुनावी अभियान का 64 प्रतिशत डोनेशन पर निर्भर रहा। ट्रंप ने थोड़े दिनों पहले कहा था कि उन्‍होंने अपने 100 मिलियन डॉलर चुनावी कैंपेन पर खर्च किए हैं।

हिलेरी आगे ट्रंप पीछे

करीब 47 लोगों ने हिलेरी के चुनावी अभियान को समर्थन दिया जिसमें बिलेनियर्स की संख्‍या सबसे ज्‍यादा थी। वहीं ट्रंप के चुनावी अभियान को सिर्फ 11 लोगों ने वित्‍तीय मदद दी।

किस इंडस्‍ट्रीज से किसे मिली कितनी मदद

हिलेरी क्लिंटन

  • वॉल स्‍ट्रीट-71.9 मिलियन डॉलर
  • मजदूर संघ-40 मिलियन डॉलर
  • चैरिटी संस्‍था-29.4 मिलियन डॉलर
  • न्‍यूट्रीशियन- 9 मिलियन डॉलर
  • मीडिया-8 मिलियन डॉलर
  • आईटी-7.2 मिलियन डॉलर
  • एक्टिविस्‍ट-5.7 मिलियन डॉलर
  • हॉलीवुड-3.5 मिलियन डॉलर
  • अन्‍य-5.6 मिलियन डॉलर

डोनाल्‍ड ट्रंप

  • कैसिनो-10.0 मिलियन डॉलर
  • रिटेल-7 मिलियन डॉलर
  • स्‍पोर्ट्स-6 मिलियन डॉलर
  • वॉल स्‍ट्रीट-4 मिलियन डॉलर
  • कृषि-2 मिलियन डॉलर
  • रियल एस्‍टेट-2 मिलियन डॉलर
  • इंजीनियरिंग-1 मिलियन डॉलर
  • चैरिटी-1 मिलियन डॉलर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+