'एक वर्ष में पांच लाख तक लोगों को शरण दे सकता है जर्मनी'
बर्लिन। जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल के शरणार्थी संकट पर आए बयान के बाद अब वाइस चांसलर ने एक अहम बयान दिया है। वाइस चांसलर जिगमार गाब्रिएल की मानें तो जर्मनी की आर्थिक क्षमता इतनी है कि वह एक वर्ष में पांच लाख लोगों को शरण दे सकता है।

गाब्रिएल ने सरकारी टीवी चैनल जेडडीएफ के साथ एक इंटरव्यू में यह अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम कुछ सालों तक तो यकीनन सालाना पांच लाख लोगों से निपट सकते हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है, शायद इससे ज्यादा भी।
गाब्रिएल ने माना कि कहा कि शरणार्थियों के बारे में यूरोपियन यूनियन को अपनी रणनीति में बदलनी होगी। उनके मुताबिक इस बात को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कि यूरोप ऑस्ट्रिया, स्वीडन और जर्मनी जैसे कुछ ही देशों पर शरणार्थियों की सारी जिम्मेदारी डाल दी जाए। यह समय ऐसा है जब यूरोप को अपनी राजनीति बदलनी होगी।
सीरिया में वर्ष 2011 में जारी सिविल वॉर की वजह से अब तक 2,40,000 से भी अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस वॉर के अलावा अब आईएसआईएस ने वहां पर लोगों को मारना शुरू कर दिया है।
इसकी वजह से वहां के लोग किसी तरह जान बचा कर भागने कि लिए किसी भी ट्रेन, पैदल और यहां तक कि तस्करों तक की मदद ले रहे हैं।
वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अगर सीरिया में वॉर लताकिया तक पहुंच गया, तो शरणार्थियों की संख्या 10 लाख तक हो सकती है। सीरिया का यह इलाका अब तक सिविल वॉर से प्रभावित नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications