मशहूर अमेरिकी रैपर टेकऑफ की गोलीमार कर हत्या, डाइस गेम के दौरान हुआ था विवाद
अमेरिका में स्टार रैपर टेकऑफ की गोलीमार कर हत्या कर दी गई है। टेकऑफ चर्चित रैपर कार्डीबी का देवर था। एक खेल खेलने के दौरान हुए विवाद में उसके सिर में गोली मार दी गई।
अमेरिका में एक चर्चित रैपर टेकऑफ की गोलीमार कर हत्या कर दी गई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टे के मुताबिक रैपर टेकऑफ को मंगलवार को दोपहर टेक्सास के बोलिंग एले में तब गोली मार दी गई जब वह अपने चाचा और दोस्त के साथ खेल रहा था। टेकऑफ ग्रैमी-नामांकित अटलांटा-आधारित हिप हॉप समूह मिगोस का सदस्य था। उसकी उम्र 28 वर्ष थी। टेकऑफ का असली नाम किर्शनिक खारी बॉल था।

Image- Instagram
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी की घटना एक विवाद के बाद हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान अपराधी ने टेकऑफ के सिर में गोली मार दी, जहां रैपर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। फॉक्स5 ने एक रिपोर्ट में कहा कि गोलीबारी के समय बॉलिंग ऐली में करीब 50 लोग मौजूद थे। आउटलेट ने आगे कहा कि घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए और स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की ओर से अभी तक आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बेहद लोकप्रिय थी मिगोस की तिकड़ी
फॉक्स5 की रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने एक दिन ही पहले अपने नए गाने "मेसी" का म्यूजिक वीडियो जारी किया था। 18 जून, 1994 को जन्मे टेकऑफ को मिगोस में क्वावो, और ऑफसेट के साथ उनकी तिकड़ी के लिए जाना जाता था। हालांकि कुछ दिन पहले ही किसी विवाद के कारण चचेरा भाई ऑफसेट इस ग्रुप से निकल गया था। ऑफसेट चर्चित रैपल कार्डीबी का पति है।
फैंस में निराशा की लहर
टेकऑफ, क्वावे और ऑफसेट ने मिलकर 2008 में रैपिंग शुरू किया था। 2011 में तीनों ने साथ मिलकर जुग सीजन को रिलीज किया, मिगोस के रूप में उनका पहला मिक्सटेप बाजार में आया था। उनके हर रीमिक्स को लोगों ने जमकर प्यार दिया। अचानक टेकऑफ की हुई मौत के बाद रैपर के फैंस में निराशा की लहर है और ट्विटर पर 'RIP Takeoff' लिख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। शूटिंग से कुछ घंटे पहले, टेकऑफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बॉलिंग एली में खुद की एक तस्वीर पोस्ट की थी।
Takeoff, who was one third of the platinum-selling rap group Migos, was shot and killed early Tuesday in Houston,Texas, a source close to the group confirmed to CNN. He was 28. https://t.co/0MzlZJwoNW pic.twitter.com/4jUHnu2VMa
— CNN (@CNN) November 1, 2022












Click it and Unblock the Notifications