Microsoft Outage: दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के सिस्टम में आई गड़बड़ी, अब कंपनी ने जारी किया ये बयान
Microsoft Outage: दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज का इस्तेमाल कर रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोगों को स्क्रीन पर "Blue Screen of Death" एरर दिख रहा है, जिसकी वजह से लोगों का सिस्टम अचानक से बंद हो जा रहा है या फिर री-स्टार्ट हो रहा है। कई यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप को भी नहीं खोल पा रहे है।
माइक्रोसॉफ्ट में आई इस दिक्कत की शुरुआत आज सुबह से हुई है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में कंपनियां, एयरलाइंस, बैंक, सरकारी दफ्तर दिक्कतों का सामना पड़ रहा है।

लोग सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि विंडोज सही से लोड नहीं हुई है। वहीं इस दिक्कत के बाद माइक्रोसॉफ्ट की ओर से भी बयान जारी किया गया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता इस समस्या का समाधान करने में है।
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर के ठप होने की वजह को लेकर कंपनी की ओर से कहा गया है कि इसका प्रारंभिक मूल कारण बैकएंड वर्कलोड के हिस्से में कॉन्फिगरेशन में बदलाव है। इसकी वजह से स्टोरेज और कंप्यूजर के संसाधनों में रुकावट आ रही है।
जिसकी वजह से कनेक्टिविटी में दिक्कत हो रही है। जिसकी वजह से माइक्रोसॉफ्ट 365 की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इस समस्या की वजह से PowerBI और Microsoft Fabric की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने बयान में कहा कि आंतरिक टेलीमेट्री और ग्राहक सिग्नल की कई सेवाओं में रिकवरी हो रही है।
माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर्स को आश्वस्त किया कि वे उच्च प्राथमिकता और तत्परता के साथ माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप में आई दिक्कत को हल करने का काम कर रहे हैं।
अपडेट के चलते क्रैश हुए सिस्टम
साइबर सुरक्षा कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने एक अपडेट जारी किया है, जिसके कारण माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पर चलने वाले सभी कंप्यूटर और लैपटॉप अचानक क्रैश हो गए हैं। यूजर्स को स्क्रीन पर एक संदेश दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है, "कंप्यूटर में समस्या है। इसे फिर से रीस्टार्ट करने की जरूरत है। स्क्रीन पर नीला पेज दिख रहा है जिसकी पहचान ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) के रूप में की गई है।
माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाएं प्रभावित
BSOD की समस्या के चलते माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यूजर्स को Microsoft 360, Windows, Teams, Azure, Store और Cloud-Powered Service में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अभी तक Microsoft 365 में खराबीद की 900 से अधिक रिपोर्ट सामने आई हैं, जिनमें से 74% यूजर्स Microsoft Store में लॉग इन करने में असमर्थ हैं और 36% यूजर्स को ऐप-संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
बैंकिंग सेवाओं पर असर
इस समस्या के चलते बैंकिंग क्षेत्र का भी काम बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी के कारण दुनिया भर में बैंक सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बैंक कंप्यूटर और लैपटॉप बंद होने से लेन-देन और अन्य सेवाएं अस्थायी रूप से रुक गई हैं।
एयरलाइन सेवाएं प्रभावित
वहीं बीएसओडी की समस्या ने देश भर की कई एयरलाइनों को भी प्रभावित किया है। इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट एयरलाइनों के चेक-इन सिस्टम पूरे देश में ठप हो गए। गो नाऊ ने सुबह 10:45 बजे से ग्लोबल चेक-इन सिस्टम की समस्याओं की सूचना दी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर भी दिक्कतें
दिल्ली एयरपोर्ट के सूत्रों की मानें तो टर्मिनल-3 पर उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। फिलहाल एयरलाइंस चेक-इन के लिए मैन्युअल प्रक्रियाओं का इस्तेमाल कर रही हैं।
अकासा एयरलाइंस ने कहा कि बुकिंग और चेक-इन जैसी ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हैं, यात्रियों से मैन्युअल चेक-इन के लिए जल्दी पहुंचने का आग्रह किया। वहीं स्पाइसजेट ने यात्रियों को भी इस समस्या से अवगत कराया है। बताया गया है कि बुकिंग और चेक-इन जैसी ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हैं।












Click it and Unblock the Notifications