पॉर्न स्‍टार केस में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ींं, पूर्व वकील माइकल कोहेन दोषी करार

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के पूर्व निजी वकील माइकल कोहेन, पॉर्न स्‍टार स्‍टॉर्मी डैनियल्‍स को पैसे देने के मामले में दोषी करार दिए गए हैं। कोहेन को मंगलवार को वित्‍तीय नियमों का उल्‍लंघन करने और दूसरे मामलों में दोषी माना गया है। कोहेन ने कहा है कि ट्रंप ने उन्‍हें आदेश दिया था कि वह पॉर्न स्‍टार स्‍टॉर्मी डैनियल्‍स और प्‍लेब्‍यॉय की पूर्व मॉडल को पैसे देकर चुप कराएंं नहीं तो उनके व्‍हाइट हाउस पहुंचने के रास्‍ते में मुश्किलें आ सकती हैं। कोहेन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर इस बात को स्‍वीकार है।

michael-cohen

चार या पांच वर्ष के लिए जेल जाएंगे कोहेन

यह पहला मौका है जब ट्रंप का कोई करीबी इस तरह से कोर्ट में पहुंचा है और उसने ट्रंप की वजह से खुद को अपराध में आने की वजह बताया है। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि क्‍या ट्रंप को भी कटघरे में लाया जाएगा या नहीं। ट्रंप के लिए कोहेन का दोषी करार दिया जाना वाकई एक बैड न्‍यूज है। कोहेन से पहले ट्रंप के पूर्व कैंपेन मैनेजर पॉल मानाफोर्ट को भी वर्जिनिया के अलेक्‍जेंड्रिया कोर्ट में आठ वित्‍तीय अपराधों का दोषी करार दिया गया है। मानाफोर्ट को रूस से जुड़ी स्‍पेशल काउंसल रॉबर्ट मुलर की जांच के तहत हुए पहले ट्रायल में दोषी माना गया है। कोहेन को आठ अपराधों जिसमें टैक्‍स चोरी भी शामिल है, उसमें दोषी करार दिया गया है।

12 दिसंंबर को सजा का ऐलान

कोहेन को 12 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी और उन्‍हें चार से पांच वर्ष तक जेल में गुजारने पड़ सकते हैं। इस केस की जुड़ी शुरुआती अपील में, कोहेन ने ट्रंप या फिर दोनों महिलाओं में से किसी का भी नाम नहीं लिया था। बल्कि कोहेन ने कहा था कि वह एक 'अनाम उम्‍मीदवार' के साथ चुनावों को प्रभावित करने के लिए काम कर रहे थे। लेकिन डैनियल्‍स को 130,000 डॉलर और प्‍लेब्‍वॉय मैगजीन की पूर्व मॉडल केरन मैक्‍डॉगल को 150,000 डॉलर की रकम साल 2016 में हुए राष्‍ट्रपति चुनावों के दौरान शांत रहने के लिए अदा की गई थी। दोनों ही महिलाओं ने ट्रंप के साथ अपने संबंधों की बात स्‍वीकारी है। वहीं डोनाल्‍ड ट्रंप ने दोनों के दावों को सिरे से खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+