तेज गति वाली वस्तुओं से टकरा कर 'एमएच-17' हुई था क्षत-विक्षत

हेग(नीदरलैंड्स)। मलेशियाई विमान एम एच 17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से संबंधित एक और नया पहलू सामने आया है। पूर्वी यूक्रेन के ऊपर विस्फोट का शिकार हुआ यह यात्री विमान आसमान में अचानक बहुत सी तेज गति वाली वस्तुओं से टकराया था। 298 लोगों की जान लेने वाली इस भीषण त्रासदी के बारे में प्रकाशित एक अंतरिम रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

plane

डच सेफ्टी बोर्ड द्वारा जारी की गयी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मलेशियाई एयरलाइंस का विमान एमएच 17 बीच हवा में विस्फोट के कारण टुकड़े-टुकड़े हो गया था और यह बड़ी संख्या में उच्च गति वाली वस्तुओं द्वारा निशाना बनाए गए हमले का हिस्सा हो सकता है। आपको बता दें, एम्सटर्डम से कुआलालम्पुर जा रहा बोइंग 777, 17 जुलाई 2014 को मिसाइल द्वारा हमले का शिकार हो गया था।

रिपोर्ट में पेश किए गए तथ्यों से उन दावों को बल मिलता है कि बोइंग 777 को एक मिसाइल से निकले तेज छर्रे ने अपना शिकार बनाया। रिपोर्ट के अनुसार, इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि एमएच 17 किसी तकनीकी खराबी या चालक दल के सदस्यों की किसी गलती के कारण हादसे का शिकार हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार कॉकपिट के ब्लैक बॉक्स में तकनीकी खराबी जैसी कोई बात भी नहीं पता चली है।

यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने रूस समर्थक अलगाववादियों पर सतह से हवा में मार करने वाली और रूस द्वारा उपलब्ध करायी गयी बक मिसाइल से इस विमान पर हमले का आरोप लगाया था। हालांकि रूस इससे हमेशा इंकार करता आया है और सरकारी बलों को विमान पर हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+