मेक्सिको: विमान हादसे में गवर्नर और उनके पति की मौत
Reuters
मार्था एरिका एलोन्सो
मेक्सिको के पुएब्ला प्रांत की गवर्नर मार्था एरिका एलोन्सो की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है.
इस विमान हादसे में उनके पति सीनेटर राफ़ेल मोरेनो वाले की भी मौत हो गई.
मार्था ने कुछ दिन पहले ही गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभाला था.
मेक्सिको से मिली रिपोर्टों के मुताबिक मार्था और उनके पति जिस विमान में सवार थे, उसने पुएब्ला शहर से उड़ान भरी और थोड़ी देर में भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
45 बरस की मार्था पुएब्ला की पहली महिला गवर्नर थीं. वो पैन पार्टी की सदस्य थीं.
मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मेनुएल लोपेज़ ओब्राडोर ने मौतों की पुष्टि की है.
मार्था ने 14 दिसंबर को ही कार्यभार संभाला था.












Click it and Unblock the Notifications