Mexico Earthquake: मेक्सिको के चियापास में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी से मचा हड़कंप

Mexico Earthquake: मेक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के तट पर शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के तेज झटके मेक्सिको के अलावा ग्वाटेमाला और अल साल्वाडोर तक महसूस किए गए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र प्यूर्टो मडेरो शहर के पास समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

Mexico Earthquake

भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी

अमेरिकी सुनामी वार्निंग सिस्टम के अनुसार, 7.4 तीव्रता का यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसके बाद समुद्र में ऊंची लहरें उठने का खतरा पैदा हो गया। इसी वजह से चियापास तट और आसपास के इलाकों में रहने वाले करीब 10 लाख लोगों के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया गया। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से समुद्र तटों से दूर रहने और केवल सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। राहत और बचाव एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें: Earthquake: भूकंप की तबाही में उजड़ा फुटबॉलर का परिवार, 74 घंटे की तलाश के बाद मिले पत्नी और बच्चों के शव

पड़ोसी देशों में भी महसूस हुए झटके

भूकंप का असर केवल मेक्सिको तक सीमित नहीं रहा। इसके झटके पड़ोसी देशों ग्वाटेमाला और अल साल्वाडोर में भी महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। कई लोग एहतियात के तौर पर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी देश से जान-माल के बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहा है और विशेषज्ञ लगातार आफ्टरशॉक की संभावना पर नजर बनाए हुए हैं।

300 किलोमीटर के दायरे में सुनामी का खतरा

भूकंप के बाद अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि केंद्र से करीब 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं। इसी वजह से चियापास के दक्षिणी प्रशांत तट, ओआक्साका के तटीय इलाके और ग्वाटेमाला से लगे प्रशांत तटीय क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से समुद्र तट और निचले इलाकों से तुरंत दूर रहने की अपील की गई है। मेक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा पर स्थित सुचियाते में समुद्र के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

'रिंग ऑफ फायर' में आया भूकंप, 30 दिन में 22 झटके

यह भूकंप प्रशांत महासागर के 'पैसिफिक रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में आया है, जिसे दुनिया का सबसे सक्रिय भूकंपीय इलाका माना जाता है। करीब 40 हजार किलोमीटर लंबे इस क्षेत्र में दुनिया के लगभग 90% भूकंप और 75% सक्रिय व निष्क्रिय ज्वालामुखी मौजूद हैं। पिछले 30 दिनों में यहां 22 भूकंप दर्ज किए गए हैं। हालांकि, अमेरिका के नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा है कि अमेरिका के पश्चिमी तट, ब्रिटिश कोलंबिया और अलास्का के लिए सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+