अपना सिक्का उछालने की कोशिश में अलकायदा!, कहा- कश्मीर के लोग पाक पर न करें यकीन
नई दिल्ली। कश्मीर के हालात बीते 77 दिन से शांत नहीं हुए है। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद वहां के हालात और बदतर जरूर हुए हैं। इन सब के बीच आतंकी संगठन अलकायदा ने भी अपना सिक्का उछालने की कोशिश की है।

अलकायदा ने अपने एक बयान में कहा कि कश्मीर के लोग पाकिस्तान पर यकीन न करें। 11 पन्ने के संदेश में अलकायदा ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार, आईएसआई और सेना गद्दार है।
दोस्त और दुश्मन में अंतर करें कश्मीरी
अलकायदा ने कहा है कि कश्मीर के लोगों को दोस्त और दुश्मन में अंतर करना आना चाहिए। साथ ही यह भी पता होना चाहिए कि कौन भावनाओं के साथ खेल रहा है।
अलकायदा ने भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के मुस्लिमों को Jihad of Kashmir- A Call to Reflection and Action नाम से भेजे गए संदेश में कहा है कि पाकिस्तानी एजेंसियां सिर्फ अपना लाभ देखती हैं।
11 पन्ने के इस संदेश को हिन्दी, अंग्रेजी, बंगाली और उर्दू में जारी किया है।
कश्मीर में कभी खत्म नहीं होगा अत्याचार
संदेश में कहा गया है कि अगर जिहाद पाकिस्तानी दबाव से बाहर नहीं आया तो कश्मीर के लोगों पर अत्याचार कभी खत्म नहीं होगा।
सन् 2002 का जिक्र करते हुए अलकायदा ने संदेश में लिखा है कि जब भारतीय सेना थोड़ा जोर दिखाया था तो पाकिस्तानी सेना झुक गई थी।












Click it and Unblock the Notifications