मोदी के साथ वायरल हुई मेलानिया की तस्‍वीर, मिलिए ट्रंप की सुपरमॉडल बीवी से

मेलेनिया ट्रंप, डोनाल्‍ड ट्रंप की तीसरी पत्‍नी हैं और वह, युगोस्‍लाविया जिसे अब स्‍लोवेनिया के नाम से जानते हैं, वहां की सुपर मॉडल रह चुकी हैं।

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के साथ अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी खूब चर्चा में रहीं। उनकी चर्चा उनके ड्रेस को लेकर रही। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ने व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का स्वागत किया था। इस दौरान मेलानिया ने पीले रंग की बेल्टेड फ्लोरल प्रिंट का गाउन पहन हुआ था। बताया जा रहा है कि इस गाउन की कीमत डेढ़ लाख रुपए थी। खैर छोडि़ए इस बात को। हम आपको मेलानिया की कुछ और बातें बाताते हैं जिसे लेकर वह सुर्खियों में रही हैं।

ट्रंप की तीसरी पत्‍नी हैं और सुपर मॉडल रह चुकी हैं

ट्रंप की तीसरी पत्‍नी हैं और सुपर मॉडल रह चुकी हैं

मेलानिया ट्रंप, डोनाल्‍ड ट्रंप की तीसरी पत्‍नी हैं और वह, युगोस्‍लाविया जिसे अब स्‍लोवेनिया के नाम से जानते हैं, वहां की सुपर मॉडल रह चुकी हैं। मेलेनिया के बारे में क‍हा जाता है कि उन्‍हें कभी भी न्‍यूड फोटोग्राफ्स क्लिक कराने में कोई हिचक ही नहीं हुई।

शादी में मेलालिया ने पहनी थी एक लाख डॉलर की ड्रेस

शादी में मेलालिया ने पहनी थी एक लाख डॉलर की ड्रेस

डोनाल्‍ड ट्रंप से शादी करने से पहले मेलानिया का नाम मेलानिया नॉस था। 2005 में शादी के बाद वे मेलानिया ट्रंप बनीं। डोनाल्‍ड की पहली पत्‍नी इवाना के बेटे डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर से मेलानिया 8 साल छोटी हैं। मेलानिया और डोनाल्‍ड की शादी में बिल और हिलेरी किलंटन पहुंचे थे। उस समय मेलानिया ने एक लाख डॉलर की ड्रेस पहनी थी, जिसे बनाने में 550 घंटे का समय लगा था।

कराया था न्‍यूड फोटोशूट

कराया था न्‍यूड फोटोशूट

मेलानिया अमेरिका के इतिहास में आज तक की ऐसी पहली फर्स्‍ट लेडी हैं, जिसने न्‍यूड फोटोशूट कराया है। फ्रेंच भाषा की एक मेंस मैग्‍जीन के लिए मेलेनिया ने यह फोटोशूट कराया था।

पहली मुलाकात में ट्रंप को फोन नंबर देने मना कर दिया था

पहली मुलाकात में ट्रंप को फोन नंबर देने मना कर दिया था

डोनाल्‍ड ट्रंप और मेलानिया की मुलाकात 1998 में न्‍यूयार्क में चल रहे फैशन वीक में हुई थी। उस समय वे मार्ला मेपल्‍स के पति थे लेकिन उनसे अलग रह रहे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि आरंभ में मेलानिया ने डोनाल्‍ड को अपना फोन नंबर देने तक से मना कर दिया था। फिर किसी तरह डोनाल्‍ड ने उसे चेज किया। कुछ बात आगे बढ़ी लेकिन मेलानिया ने डोनाल्‍ड से दूरी बना ली।

डोनाल्‍ड ने कहा था हम एक दूसरे के लिए बने हैं

डोनाल्‍ड ने कहा था हम एक दूसरे के लिए बने हैं

कुछ साल बाद 1999 में एक इंटरव्‍यू में डोनाल्‍ड ने मेलेनिया के साथ अपने रिश्‍ते को स्‍वीकारा। उस समय मेलेनिया उनके साथ रिफोर्म पार्टी प्रेसिडेंशियल नॉमिनेशन में उनका प्रचार करती नजर आई थीं। डोनाल्‍ड ने उनके बारे में कहा था, 'हमारी ट्यूनिंग बहुत अच्‍छी है। हमारे बीच कभी बहस तक नहीं होती। लड़ाई शब्‍द को ही हम भूल चुके हैं। हम साथ हैं और एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।'

ट्रंप से 24 वर्ष छोटी हैं

ट्रंप से 24 वर्ष छोटी हैं

पांच भाषाओं स्लोवेनियन, इंग्लिश, फ्रेंच, सर्बियन और जर्मन जानने वाली मेलानिया, ट्रंप से उम्र में 24 वर्ष छोटी हैं। वर्ष 2005 में ट्रंप ने माना कि वह और मेलेनिया कोर्टशिप में हैं और उनके बीच किसी तरह को कोई झगड़ा कभी नहीं हुआ। इसके बाद 22 जनवरी 2005 में दोनों ने शादी कर ली।

1996 से अमेरिका में

1996 से अमेरिका में

मेलेनिया वर्ष 1996 से अमेरिका में रह रही हैं और वर्ष 2006 में उन्‍हें अमेरिका की नागरिकता मिली थी। स्‍लोवेनिया ईस्‍टर्न यूरोप का हिस्‍सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+