Melania Trump ने तोड़ा Covid-19 नियम, नेशनल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में पहुंची थी First Lady
नई दिल्ली। First Lady break Rules अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) ने बच्चों के हॉस्पिटल में अपने दौरे के दौरान नियमों को उल्लंघन किया। इस दौरान मेलानिया ट्रंप ने अपना मास्क उतारकर बच्चों के लिए किताब पढ़ी जबकि अस्पताल के नियमों के मुताबिक इस कोविड-19 महामारी के दौरान सभी को मास्क पहनना अनिवार्य था।

मेलानिया ट्रंप प्रथम महिला के रूप में हर साल नेशनल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में जाती रही हैं। इसी परंपरा के तहत वह इस बार महामारी होने के बावजूद बच्चों से मिलने पहुंची थीं।
सीएनएन की खबर के मुताबिक फर्स्ट लेडी अस्पताल के बड़े खुले हाल में बच्चों से बातचीत करने पहुंची तो वे अपना मास्क पहने हुई थीं लेकिन जब वे वहां सीट पर बैठीं तो उन्होंने अपना मास्क हटा लिया। हालांकि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रही थीं लेकिन अस्पताल के नियम के मुताबिक सभी आने वालों को मास्क पहनना आवश्यक था।
अस्पताल की कोविड-19 पॉलिसी के मुताबिक 'नेशनल चिल्ड्रेन फैसिलिटी में आने वाले सभी सदस्य को कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिए हर समय मास्क पहनना आवश्यक है।'
इसके मुताबिक अधिकारियों को ये सुनिश्चित करना होगा कि चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की प्रमुख बिल्डिंग में प्रवेश के समय सभी मास्क पहने हों। इसके अंतर्गत हर समय मास्क पहनना आवश्यक है फिर चाहे वह हाल या कैफेटिरिया में ही क्यों न हो।
व्हाइट हाउस ने दिया बयान
वहीं फर्स्ट लेडी के ऑफिस ने सीएनएन के सवाल पर प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि बाद में व्हाइट हाउस से एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया "कोरोनोवायरस महामारी के कारण कार्यक्रम में सीमित संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान सभी मेहमानों को फेस मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक था। इस यात्रा ने सार्वजनिक वक्ताओं के लिए अस्पताल के मास्क प्रोटोकॉल का पालन किया। कोलंबिया स्वास्थ्य गाइडलाइन के मुताबिक जब कोई व्यक्ति भाषण दे रहा हो या प्रसारण के लिए बोल रहा हो, ऐसे में उसे मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है। बशर्ते कोई भी स्पीकर के छह फीट के भीतर न हो। हॉलिडे प्रोग्राम के दौरान, फर्स्ट लेडी और सामने बैठे लोगों के बीच 12 फीट की दूरी थी। आज की यात्रा में पूरी तरह इन दिशानिर्देशों का पालन किया।"
वहीं चिल्ड्रेन अस्पताल की प्रवक्ता डायना ट्रॉसे से जब सीएनएन से सवाल किया तो उन्होंने अस्पताल नीति की जगह वाशिंगटन डीसी के नियमों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि "बच्चों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। डीसी स्वास्थ्य नियमों के मुताबिक भाषण देते वक्त मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। इस दौरान 6 फीट की दूरी जरूरी है। फर्स्ट लेडी जब बच्चों के लिए किताब पढ़ रही थी तब उनके बीच की दूरी 12 फीट थी।"
मेलानिया ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान अक्टूबर की शुरुआत में ही राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ही कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ एंटीबॉडी को लेकर आश्वस्त नहीं है यही वजह है कि डॉक्टर मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। कोविड-19 पर जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. एंथोनी फाउची ने कहा था कि यह कहना मुश्किल है कि राष्ट्रपति ट्रंप में कितने दिनों तक एंटीबॉडी का असर रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications