पाकिस्तान में चुनाव कब होंगे यह सेना तय नहीं करेगी, यहां मीडिया, न्यायपालिका स्वतंत्र नहीं- पाक पीएम

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने मंगलवार ने कहा कि देश इसी साल जुलाई में आम चुनाव होंगे। पाकिस्तान में एक सीनियर जर्नलिस्ट से बात करते हुए पीएम अब्बासी ने कहा कि हम समय से पहले सरकार बिल्कुल भी नहीं छोड़ेंगे। अब्बासी ने जोर देते हुए कहा कि ये सेना का काम नहीं है कि वे आम चुनाव के बारे घोषणा करे, उन्होंने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी कमेटी पहले ही तय कर चुकी है कि चुनाव तय, समय पर होगा।

पीएम अब्बासी ने कहा कि मीडिया और न्यायपालिका पाकिस्तान में स्वतंत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML) अगले साल चुनाव जीतेगी और पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ तय करेंगे कि अगला पीएम कौन होगा। उन्होंने आगे कहा कि उनका पीएम अभी भी नवाज शरीफ ही है।

अब्बासी ने सवाल उठाते हुए कहा, 'यह कैसे संभव है कि बिना चुनी सरकार हमसे भी बेहतर काम कर सकती है। पाकिस्तान की आवाम ने हमे पूर्ण बहुमत दिया है और हम पार्टी हर परिस्थितियों से लड़ती रहेगी।' इससे पहले एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान पाकिस्तान जनरल आसिफ गफूर ने कहा था कि पाकिस्तान के लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा था कि चुनाव से संबंधित संविधान की सीमाओं के भीतर सेना सभी निर्देशों का पालन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+