दुनियाभर में ठप्प पड़ा फेसबुक और इंस्टाग्राम, 45 मिनट बाद फिर से हुआ शुरु
बेंगलुरू। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक तकरीबन 45 मिनट तक ठप्प पड़ा रहा जिसके चलते ट्विटर पर फेसबुक डाउन हैशटैग जमकर ट्रेंड किया। फेसबुक सर्वर डाउन होने की वजह से फेसबुक यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

फेसबुक सर्वर डाउन होने की वजह से लोगों को ट्विटर की शरण लेनी पड़ी। फेसबुक के साथ-साथ इंस्टाग्राम भी ठप्प पड़ गया था। यूजर्स जब फेसबुक की साइट खोल रहे थे तो उन्हें वेबपेज नॉट फाउंड लिख कर आ रहा था। हालांकि शुरुआत में लोगों को लगा कि यह शायद उनका इंटरनेट नहीं चलने की वजह से हो रहा है। लेकिन अन्य साइटें खुलने के बाद लोगों को इस बात का यकीन हुआ कि फेसबुक की साइट पर ही कुछ दिक्कत हो रही है।
तकरीबन 11.45 बजे से 12.30 के बीच फेसबुक पूरी तरह से ठप्प पड़ा रहा। लेकिन इसके बाद फिर से फेसबुक का पेज यथावत चलने लगा। वहीं इंस्टाग्राम का सर्वर भी डाउन हो गया था लेकिन कुछ देर बाद यह भी चलने लगा।
फेसबुक चलते ही लोगों ने ट्विटर पर इसकी शिकायत करनी शुरु कर दी। ट्विटर पर #FacebookDown ट्रेंड होने के कुछ ही देर बाद फेसबुक चलने लगा। यह समस्या ना सिर्फ भारत बल्कि अमेरिका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया सहित पूरी दुनिया में लोगों ने महसूस की। में फेसबुक यूजर्स प्रभावित हुए .












Click it and Unblock the Notifications