बुर्ज खलीफा के पास गगनचुंबी इमारत में लगी भीषण आग, कई घंटों के मशक्कत के बाद पाया काबू, VIDEO
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास एक गगनचुंबी इमारत में सोमवार को भीषण आग लग गई। 35 मंजिला एमार बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी। बिल्डिंग के अगले हिस्से पर काले जले के निशान देखे जा रहे हैं।
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास एक गगनचुंबी इमारत में सोमवार को भीषण आग लग गई। 35 मंजिला एमार बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी। बिल्डिंग के अगले हिस्से पर काले जले के निशान देखे जा रहे हैं। आग के वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। जिससे देखकर भीषण आग का अंदाजा लगाया जा सकता है। आग बहुत ही भीषण लगी थी। दुबई के सेंटर डाउनटाउन इलाके में यह आग लगी है।

गनीमत है कि किसी कोई हताहत नहीं हुई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। जिससे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि बिल्डिंग में रखे सामान सब जलकर नष्ट हो गया। इससे भवन को काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन किसी की जान की हानि नहीं हुई है। कई घंटों के मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
A strong fire is raging in the center of Dubai in the Downtown area. Emaar's high-rise building is on fire. pic.twitter.com/1VmGUGv83M
— Malinda 🇺🇸🇺🇦🇵🇱🇨🇦🇮🇹🇦🇺🇬🇧🇯🇵🇮🇱🇩🇪 (@TreasChest) November 7, 2022
इंडियन ऑयल डिपो में आग
वहीं, सोमवार को कई जगह आगजनी की घटना सामने आई। इस बीच बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को देर रात भीषण आग लग गई। सिपारा में इंडियन ऑयल डिपो में आग लगी है। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कम से कम 11 गाड़ियां पहुंची हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग लगने से चारों तरफ धुंए का गुबार बन गया। मौके पर लोगों के बीच हड़कंप मच गया। भीषण आग की लपटें देख लोग भी डर गए हैं। दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर तैनात है।
महाराष्ट्र में भीषण आग
आज ही महाराष्ट्र के ठाणे के दिवा इलाके में रॉयल क्लासिक होटल के बगल में एक पंचर मरम्मत की दुकान में एक कंटेनर में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं। मौके पर लोगों में डर व्याप्त हो गया है। कंटेनर में आग लगने से भारी नुकसान हो सकता था। गनीमत है कि कोई हताहत की खबर नहीं है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सड़क पर चलते-चलते लगी आग, 15 मिनट में ई-बाइक हो गई कबाड़












Click it and Unblock the Notifications